निषाद समाज ने सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में रूपसिंग साहू का किया आत्मीय स्वागत एवं सम्मान - MBNEWS

Home Top Ad

Thursday, October 15, 2026

निषाद समाज ने सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में रूपसिंग साहू का किया आत्मीय स्वागत एवं सम्मान

जन्मदिन पर पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, समाजसेवा और जनहित के कार्यों के प्रति समर्पण की सराहना

गरियाबंद / छूरा / निषाद समाज द्वारा निर्मित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर रानीपरतेवा में सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा नेता रूपसिंग साहू के आगमन और जन्मदिन के अवसर पर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निषाद समाज के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पुष्पमाला पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंटकर तथा सम्मान स्वरूप अन्य शाल श्रीफल उपहार प्रदान कर उनका अभिनंदन किया। समारोह में सरस्वती शिशु मंदिर के पदाधिकारी एवं आचार्यगण भी शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि रूपसिंग साहू ने निषादराज सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में आरती में सहभागिता की तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखमय जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सेवा के प्रति उनके समर्पण और जनहित से जुड़े कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक जीवन में सेवा, सहयोग, सादगी और आपसी सद्भाव का विशेष महत्व है। समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग तथा वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए जाने वाले प्रयास सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत बनाते हैं। जन्मदिन जैसे अवसरों पर आपसी मेल-मिलाप, सम्मान और सेवा के संकल्प को प्राथमिकता देना समाज के लिए प्रेरणादायी है।

जनसेवा की प्रेरणा देता है समाज का स्नेह : रूपसिंग साहू

इस अवसर पर रूपसिंग साहू ने कहा कि जन्मदिन पर क्षेत्रवासियों से प्राप्त स्नेह, आशीर्वाद और आत्मीय शुभकामनाएं उनके लिए अनमोल हैं। उन्होंने सभी समाजजनों, शुभचिंतकों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का प्रेम, विश्वास और अपनापन जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूत बनाता है।

उन्होंने कहा कि समाज का यही स्नेह उन्हें निरंतर जनहित में कार्य करने तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए प्रेरित करता है। जन्मदिन के अवसर पर मिले सम्मान और शुभकामनाओं के लिए सभी का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि जनसेवा के कार्यों में समाज का सहयोग और आशीर्वाद सदैव महत्वपूर्ण है।

समारोह ने सामाजिक सद्भाव, आत्मीयता और सेवा भावना का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने रूपसिंग साहू को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

फतेह निषाद अध्यक्ष ग्रामीण निषाद समाज रानी साधु राम निषाद ग्राम पटेल हेमलाल नेम सरपंच ग्राम पंचायत हीरा गिरी गोस्वामी धनसाय निषाद अजय शुक्ला कन्हैया निषाद मरहरण साहू ग्रामीण अध्यक्ष साहू समाज  , सोमन यादव ग्रामीण अध्यक्ष , नारायण साहू  सुमन गिरी गोस्वामी भागवत निषाद डोमन निषाद छगन निषाद नारायण निषाद जयराम साहू परसुसाहू कृष्ण कुमार गोस्वामी जयराम साहू गुलशन यादव पोखर यादव हृदय विश्वकर्मा मिंटू साहू टांकेश्वर सिंन्हा घनश्याम साहू शिक्षक गिरधर गिरी गोस्वामी ओम प्रकाश साहू कुलदीप यदु डॉ कुमार सिन्हा प्रधानाचार्य हुमेश्वर राजपूत पीतांबर पटेल डोमार बघेल महिला मानस मंडली अध्यक्ष श्रीमती अनीता यदु आसीन बाई ध्रुव बिंद्रा ध्रुव बोल बम समिति श्रीमती लक्ष्मी सिन्हा केसरी नेताम पूर्व सरपंच कमल साहू श्रीमती गीता शुक्ला राधा साहू रामोतीन ध्रुव कमलेश्वरी गिरी सहायता समूह उमेश्वरी सिन्हा चुन्नी निषाद दयावती साहू  साहू ग्राम पंचायत सभी पंच श्रीमती श्याम कुमारी दीवान मातेश्वरी ध्रुव निर्मला ध्रुव सावित्री अनुवंशी पार्वती सिंन्हा उषा साहूश्रीमती पुष्पा ध्रुव अध्यक्ष ग्राम संगठन रानीपरतेवा एवं उनके सभी समूहों के बहनों द्वारा रुपसिग साहु जी के जन्मदिन पर  श्री सिदेश्वर नाथ प्रांगण में केक काटकर शुभकामनाएं दियेनरेश कुमार साहू दीपक ध्रुव देव कुमार कंवर जेठू निषाद चमेली मरकाम अनसूया मरकाम तीज कुमारी साहू गोवर्धन निषाद , भूपेंद्र यादव जय सिंह यादव एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे