जसगीत गूंजे,मां काली का दरबार सजा, कोपरा में भक्ति की ऐसी रात, स्कूल मैदान पड़ा छोटा,मां के अद्भुत रूप और पटपर झांकी ने बांधा ऐसा समां,हजारों की भीड़ ने कहा—ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा
गरियाबंद / राजिम- नगर पंचायत कोपरा में राज्य उत्सव के शुभ अवसर पर शीतला गणेश उत्सव समिति के द्वारा रविवार की रात कोपरा का स्कूल मैदान भक्ति,आस्था और धार्मिक उल्लास से सराबोर नजर आया। शीतल गणेश उत्सव समिति बस स्टैंड की ओर से पहली बार कोपरा नगर में छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध ‘दाई के दुलरवा जस झांकी पटपर’ मंडली की भव्य प्रस्तुति आयोजित की गई।
कार्यक्रम में जिलेभर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और देर रात तक स्कूल मैदान भक्तों की भीड़ से खचाखच भरा रहा।मंच पर जैसे ही जसगीतों की गूंज शुरू हुई।पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मां काली के अद्भुत रूप, मां दुर्गा के स्वरूप और पौराणिक प्रसंगों पर आधारित आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। झांकियों में धार्मिक कथाओं और देवी स्वरूपों की ऐसी प्रस्तुति दी गई कि स्कूल मैदान में मौजूद लोग लंबे समय तक अपनी नजरें मंच से नहीं हटा सके।हर तरफ माता के जयकारे और जसगीतों की गूंज सुनाई देती रही।आयोजन को लेकर लोगों में ऐसा उत्साह था कि कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही स्कूल मैदान के आसपास बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच चुके थे। मैदान में जहां नजर गई,वहां श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। बच्चे, महिलाएं,युवा और बुजुर्ग सभी इस अनूठी धार्मिक प्रस्तुति के साक्षी बनने पहुंचे। कई लोग मोबाइल में झांकियों और जसगीतों के वीडियो बनाते नजर आए।सोशल मीडिया पर भी छाया पटपर झांकी का रंग कोपरा में आयोजन से पहले ही पटपर झांकी को लेकर सोशल मीडिया परजबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल राह था।जसगीतों और झांकी से जुड़े वीडियो और रील लगातार लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए थे। आयोजन के बाद स्कूल मैदान की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहे हैं।स्थानीय लोगों के बीच चर्चा रही कि कोपरा में पहली बार इस स्तर पर धार्मिक झांकियों और जसगीतों की प्रस्तुति देखने को मिली। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ने भी आयोजन की भव्यता को और खास बना दिया। श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसा धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम उन्होंने कोपरा में पहले कभी नहीं देखा।शीतला गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष अंकित राजपूत ने सफल आयोजन के लिए श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का पहुंचना मां के प्रति लोगों की अटूट आस्था का प्रमाण है।उन्होंने कहा इस सफल आयोजन के पीछे सबसे बड़ी ताकत कोपरा की जनता और श्रद्धालुओं की आस्था है।शीतला गणेश उत्सव समिति बस स्टैंड की पूरी टीम एवम नगर वासियों के सहयोग मिला।इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जी-जान से मेहनत की। सभी साथियों ने दिन-रात मेहनत की, तभी इतना भव्य आयोजन संभव हो पाया।शीतला गणेश उत्सव समिति ने पुलिस प्रशासन का भी विशेष आभार जताते हुए कहा कि अधिक भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था संभालना बड़ी जिम्मेदारी थी। पुलिस प्रशासन के हर अधिकारी और जवान ने पूरे कार्यक्रम के दौरान जिस तरह सुरक्षा व्यवस्था संभाली और भीड़ को नियंत्रित किया।उसके लिए समिति उनका हृदय से धन्यवाद करता हूं। सबसे बड़ा सहयोग कोपरा की जनता का मिला। जिसने पूरे कार्यक्रम को अपना आयोजन समझकर सहयोग किया।



