11 से 17 अक्टूबर कट गांधी विचार पदयात्रा - MBNEWS

Home Top Ad

Saturday, October 3, 2020

11 से 17 अक्टूबर कट गांधी विचार पदयात्रा

11 से 17 अक्टूबर तक गांधी विचार पदयात्रा का आयोजन

गरियाबंद 09 अक्टूबर 2019/ पूरे प्रदेश के साथ-साथ गरियाबंद जिले के सभी विकासखण्डों में भी 11 से 17 अक्टूबर तक गांधी विचार पदयात्रा का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने आज अधिकारियों की समय-सीमा बैठक में उक्त यात्रा के तैयारी के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिले में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान और हाट-बाजार क्लिनीक योजना के क्रियान्वयन हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी इस गांधी विचार पदयात्रा के भी नोडल होंगे। नोडल अधिकारी पूर्व से संबंधित ग्राम पंचायतों में यात्रा के सफल आयोजन के संबंध में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि स्वच्छता के संदेश के साथ ही गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा। पदयात्रा में महिला स्वसहायता समूह, आमजनता व समाज के सभी वर्गो की सहभागिता जरूरी है। यात्रा के दौरान श्रमदान व स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए गांधी जी के विचार जिले के प्रत्येक गांव तक पहुंचे सुनिश्चित किया जाए। इस पदयात्रा के दौरान प्रदेश में जिले का अच्छा संदेश जाए, इस पर अधिकारी विशेष ध्यान देंवे। उन्होंने गांधी जी के विचारों को गांवों
में दिवाल लेखन कराने जनपद सीईओ को निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी नरवा, गरवा, घुरूवा और बाड़ी योजना के तहत निर्मित गौठान व गौठान समिति के संचालन पर भी नोडल अधिकारी ध्यान देंगे। इस दौरान जिले के गौठान समिति को पुरी तरह से सक्रिय किया जाए। गौठान का संचालन पराम्परागत से ही हो। कलेक्टर ने नगरीय निकायों के लिए संचालित राजीव आश्रय योजना की समीक्षा की। जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में सुपोषण अभियान के तहत बच्चों, गर्भवती माताओं और किशोरी बालिकाओं को पूरक पोषण आहार रेडी-टू-ईट, गरम भोजन का वितरण बेहतर ढंग से हो। इसी प्रकार स्कूलों में मध्यान्ह भोजन मीनु के आधार पर संचालित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि विभिन्न कार्यो के लिए विभागों को डीएमएफ से स्वीकृत राशि आज ही जारी किया जाए। उन्होंने जिले में आर्थिक संगणना कार्य को मिशन मोड के रूप में पूर्ण करने कहा। इसी प्रकार नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव से संबंधित कार्यो को निर्धारित समयावधि में निपटाने कहा। कलेक्टर ने शासकीय जर्जर भवनों को ढहाने आवश्यक पहल करने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने वनों में अवैध कटाई को रोकने कारगर पहल के साथ ही प्रसंस्करण केन्द्र निर्माण हेतु आश्यश्क पहल करने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री आर.के. खुटे, अपर कलेक्टर श्री के.के. बेहार, सभी एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर श्री बी.आर. साहू, सुश्री अंकिता सोम, सभी जनपद सीईओ सहित सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।