
(चन्दन साहू )गरियाबंद 18 अक्टूबर 2019/राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत् 15 एवं 16 अक्टुबर को जिलें में तम्बाकू उत्पादों के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता लाने, कोटपा एक्ट 2003 के नियमों की जानकारी प्रदान करने एवं सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान निषेध करने के उद्देष्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देषानुसार औषधी निरीक्षक, श्री सुनील खरांषु एवं श्री भुवनेष्वर मोहले तथा जिला चालानी दल द्वारा विकासखण्ड-छुरा में संचालित दुकानों में दबिष देकर जांच की गई जांच के दौरान क्रमषः 14 एवं 17 चालानी कार्रवाई करते हुए 3500 रूपये का जुर्माना किया गया।
राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत् जिला चालानी दल द्वारा विकासखण्ड-छुरा सहित अन्य सार्वजनिक जगहों पर बिकने वाले तम्बाकू युक्त सामानों की जांच की गई। जांच के दौरान कोट्पा एक्ट 2003 की धारा 4 व धारा 6 के तहत् दोषी पाए जाने पर 14 एवं 17 दुकान संचालको के खिलाफ कार्रवाई कर उनसे 3500 रूपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही दुकान संचालको को बोर्ड का वितरण कर उन्हें दुकानों के सामने लगाने का निर्देष दिया गया। कोट्पा एक्ट के संबंध में विस्तृत जानकारी व दोषी पाये जाने पर दण्ड के प्रावधानों के संबंध में जानकारी दी गई।