सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर को आज राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया - MBNEWS

Home Top Ad

Saturday, October 31, 2020

सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर को आज राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया

 


(चन्दन साहू )जिला गरियाबंद 

राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने शपथ


गरियाबंद, 31 अक्टूबर 2020/सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर को आज राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर ने अधिकारी-कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। इसी तरह जिले के अन्य कार्यालयों में भी अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा शपथ ली गई। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और अपने देशवासियों के बीच इस आशय का संदेश फैलाने की शपथ ली। सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यो द्वारा देश की जिस एकता की भावना को बनाया जा सका, उस भावना से सभी ने अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्य निष्ठा से संकल्प लिया। इस अवसर सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।