(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद /फिंगेश्वर सर्वप्रथम उपस्थित समस्त साथियों का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया । सत्कार- आज 1 नवम्बर 2020 को संविलियन होने वाले शिक्षक साथी का गुलाल लगाकर एवं मुह मीठा कर स्वागत सत्कार किया गया । अधिकार - सभा में उपस्थित साथियों ने क्रमशः सम्बोधित करते हुए अपने अधिकार को हम कैसे प्राप्त करेंगे । संगठन की रणनीति से अवगत कराते हुए । निष्ठा के साथ संगठन का साथ देकर ही हम सभी क्रमोन्नति , पदोन्नति , वेतन विसंगति , लम्बित मंहगाई भत्ता व 2 वर्ष से अतिरिक्त सेवा के लिए वेटेज* इत्यादि मांगो को प्राप्त कर सकते हैं । प्रतिकार -आज ही के दिन 1 नवम्बर 2004 को ही पुरानी पेंशन योजना को बंद करके नवीन पेंशन योजना को लागू किया गया जो कि समस्त कर्मचारियों के लिए सर्वथा हानिकारक ही हैं अतः शासन प्रसाशन से Restore OPS , Stor NPS लिखकर विरोध प्रदर्शन किया गया ।आज के कार्यक्रम में भुवन यदु जिला संयोजक , घनश्याम दिवाकर जिला उपाध्यक्ष श्रीमती लता ध्रुव जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष , छगन दीवान संगठन सचिव , भागचन्द चतुर्वेदी व दिनेश्वर साहू जिला मिडिया प्रभारी , खेमसिंह ध्रुव जिला प्रचार सचिव, हुलस साहू ब्लॉक अध्यक्ष , टिकेन्द्र यदु सचिव , किरण कुमार साहू , कमलेज बघेल , प्रहलाद मेश्राम ब्लॉक उपाध्यक्ष , उबेलाल टंडन कोषाध्यक्ष , डगेश्वर ध्रुव सहसचिव , विनोद साहू संकुल अध्यक्ष , लुकेन्द्र श्रीवास संगठन मंत्री इत्यादि साथीगण सम्मिलित हुए ।