(चन्दन साहू )जिला गरियाबंद
गरियाबंद / 06 अक्टूबर 2020 गरियाबंद जिले में आज शाम तक कुल 38 मरीज सामने आए हैं, जिसमें राजिम, छुरा, गरियाबंद और देवभोग क्षेत्र के मरीज शामिल है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज सबसे अधिक मरीज छूरा क्षेत्र से सामने आए हैं, यहां 10लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसके अलावा राजिम क्षेत्र से 22 , गरियाबंद क्षेत्र से 04 और देवभोग क्षेत्र से 02 लोगों को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की खबर है।