(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम वासियों ने जताया आभार
गरियाबंद / रायपुर :-अभनपुर विधायक पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू के अनुशंसा एवं विशेष प्रयासों से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत अभनपुर विकासखंड अंतर्गत विभिन्न गांवो के विकास कार्य हेतु पांच करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है जिसके अंतर्गत ग्राम खिलोरा के लिए 78.79 लाख रुपय, ग्राम पलौद के लिए 93.81लाख रुपए, ग्राम सिंगारभाठा के लिए 89.55 लाख रुपए, ग्राम मोहदी के लिए 89.25 लाख रुपए ,ग्राम गिरोला के लिए 76.93 लाख रुपए, ग्राम ढोढरा के लिए 70.44 लाख रुपए उपरोक्त 06 गांवो के लिए पानी टंकी का निर्माण अतिरिक्त टंकी का निर्माण व गांव के प्रत्येक घर तक नल कनेक्शन निर्माण हेतु 05 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है उक्त निर्माण कार्यों के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है स्वीकृत कार्य के लिए क्षेत्रवासियों ने विधायक पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू आभार व्यक्त किया है।