(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद : - देवभोग के राजस्व विभाग में कार्यरत कर्मचारी के द्वारा आत्महत्या के मामले में गरियाबंद नपा अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन सहित पालिका के सभी जनप्रतिनिधियो ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर मामले की जांच करते हुए उचित कार्यवाही की मांग की है। ज्ञात हो कि गुरूवार सुबह देवभोग तहसील कार्यालय में पदस्थ लिपिक 25 वर्षीय शुभम पात्र ने अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह 11 बजे तक जब वह अपने मकान से बाहर नही निकला तो परिजनों ने पुलिस व तहसील कार्यालय को सूचना दी। नायब तहसीलदार के उपस्थिति में दरवाजे का ताला तोडा गया। जहां शुभम का शव पंखे पर लटका मिला, मकान की तलाशी में पुलिस को पास के बिस्तर से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमे उसने मानसिक रूप से परेशान होने एवं तहसीलदार के द्वारा अवकाश को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
घटना की सुचना मिलने के बाद गरियाबंद नगरपालिका अध्यक्ष गफ्फु मेमन, उपाध्यक्ष सुरेन्द सोनटके, सभापति आसिफ मेमन, वंश गोपाल सिन्हा, नीतू देवदास, पदमा यादव, श्रीमती गुलेश्वरी ठाकुर, पार्षद विष्णु मरकाम, सांसद प्रतिनिधि प्रहलादठाकुर, सहित अन्य जनप्रतिनिधियो ने आरोपित अधिकारी के खिलाफ उच्च कार्यवाही की माँग करते कहा कि आज अधिकांश कर्मचारी दबाव में कार्य कर रहे है और मानसिक रूप से पीड़ित है, जिम्मेदार अधिकारियो द्वारा उन्हे तरह तरह से परेशान किया जा रहा है। इसके चलते कर्मचारी अपने प्रशासनिक कार्यो का उचित ढंग से निर्वाह नही कर पा रहे है साथ ही परिवार की समुचित देखभाल भी नही कर पा रहे है। जिसके चलते इस प्रकार की दुखट घटना सामने आई है। जनप्रतिनिधियो ने बताया कि मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मामले की जांच एवं उचित कार्यवाही की मांग की है।
Thursday, October 15, 2020
Home
Unlabelled
शुभम के सुसाइड पर नपा जनप्रतिनिधियो ने किया दुख व्यक्तसीएम को पत्र लिखकर की उचित कार्यवाही की मांग
शुभम के सुसाइड पर नपा जनप्रतिनिधियो ने किया दुख व्यक्तसीएम को पत्र लिखकर की उचित कार्यवाही की मांग
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu