सटर का ताला तोडकर चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार - गरियाबंद पुलिस की बड़ी कायर्वाही - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, October 26, 2020

सटर का ताला तोडकर चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार - गरियाबंद पुलिस की बड़ी कायर्वाही

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

रिपोर्ट के 01 घंटे के अंदर थाना प्रभारी के द्वारा तेजी कार्यवाही करते हुये नगदी रकम एवं माल बरामद

गरियाबंद  / राजिम  :- थाना राजिम में अपराध क्रमांक 197/2020 धारा 457,380 भादवि के प्रकरण में प्रार्थी भूपेन्द्र देवागन द्वारा आज दिनांक 26.10. 2020 को अज्ञात चोर द्वारा उसके दुकान के शटर ताला तोडकर टीवी , म्युजिक सिस्टम होम थियेटर तथा नगदी रकम 5600 रू0 कीमती जुमला 15,600 रू0 का चोरी कर ले गया था जिसे आसपास पता तलाश किया गया ।
श्रीमान् पुलिस अधिक्षक महोदय भोजराम पटेल के
निर्देशनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी संजय ध्रुव गरियाबंद के मार्ग दर्शन पर आरोपी रूपेश उर्फ बऊदा पिता सीताराम ध्रुव उम्र 27 साल सा0 वार्ड क0 02
बजरंग चौक अभनपुर थाना अभनपुर जिला रायपुर को घेराबंदी कर पकडकर पूछताछ करने से अंगार मोती इलेक्ट्रानिक्स दुकान में चोरी करना कबूल किया है माल एवं नगदी चोरी गये संपूर्ण वस्तुओ को बरामद कर आज दिनांक 26.10.2020 को गिरफतार कर न्यायिक
रिमाण्ड पर माननीय न्यायलय पेश किया गया है।
इस कार्य में थाना प्रभारी आर. के. साहू, सउनि देवकुमार
वर्मा , आर0 296 रामलाल ध्रुव, आर0 473 राकेश वर्मा का विशेष योगदान रहा।