बेटे के इलाज के लिए माँ ने लगाई गुहार कहा सरकार करें मदद - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, October 26, 2020

बेटे के इलाज के लिए माँ ने लगाई गुहार कहा सरकार करें मदद

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

नमो नमो मोर्चा जिला गरियाबंद द्वारा जीवनदास मानिकपुरी के आर्थिक स्थिति जानने पहुँचे

गरियाबंद  / छुरा :- विकासखंड छूरा के अंतर्गत। ग्राम पंचायत पंक्तिया के आश्रित ग्राम 
बोइरगांव के जीवनदास मानिकपुरी पिता श्री भगवान दास माता श्री मति पार्वती मानिकपुरी के यहाँ नमो नमो मोर्चा जिला गरियाबंद के टीम वहाँ पहुँचकर उसके हालचाल को जाना जिसमे उसकी दयनीय स्थिति को देखते हुए ऐसा लगता है मानो उसके परिवार पर दुःखो का पहाड़ टूट गया है बताया है कि जीवनदास जो तकरीबन उम्र 26 साल है जिसका लगभग दो सालों से किसी अज्ञात वाहन द्वारा पीछे से ठोकर मारकर भग गया जिसमें उसका शरीर के कमर से पैर तक पूर्ण रूप से काम करना बंद कर दिया है जो उसके माता पिता के द्वारा पूरा कर्ज लेकर के उनका इलाज करवाये पर भी उसका इलाज नहीं हो सका और कोई भी जनप्रतिनिधियों का अभी तक कोई  सहयोग नही मिला है और वह लड़का अपने घर परिवार को मेहनत मजदूरी कर घर का देख भाल करते थे जो आज वह इस दयनीय स्थिति से लड़कर जीवन और मौत का सामना कर रहे हैं।जहाँ पर नमो नमो मोर्चा जिला गरियाबंद के पूरे टीम को जानकारी मिलते ही वहाँ पहुँचकर उससे मुलाकात कर 2000 रुपये एवं फल देकर  सहयोग प्रदान ,  किये  सहप्रभारी श्रीमति निलेश्वरी साहू नमो नमो युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोशन लाल साहू ( सामाजिक कार्यकर्ता) ने उसकी स्थिति को देखते हुए कहा कि शासन प्रशासन से सहयोग लेकर उसके इलाज के लिए जरूर सहायता करेंगे। जिलाउपाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार साहू , मुरली साहू, भागबति साहू उपस्थित थे