शासकीय प्राथमिक शाला भेण्ड्री संकुल केंद्र, लोहर्सी मे सुखा राशन - वितरण - MBNEWS

Home Top Ad

Saturday, October 17, 2020

शासकीय प्राथमिक शाला भेण्ड्री संकुल केंद्र, लोहर्सी मे सुखा राशन - वितरण

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / फिंगेश्वर  17 अक्टूबर 2020 को  शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी संकुल केंद्र लोहरसी  सरपंच संघ ब्लाक इकाई फिंगेश्वर के उपाध्यक्ष एवं सरपंच ग्राम पंचायत भेंडरी  मोहनलाल साहू के मुख्य आथित्य एवं ढाल सिंह ध्रुव अध्यक्ष शाला प्रबंधन विकास समिति शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी के अध्यक्षता एवं आनन्द राम साहू उपसरपंच के उपस्थिति में शाला में दर्ज 127 बच्चों को  11अगस्त से 31 अक्टूबर तक कुल 63 दिन का  गुणवत्ता युक्त सुखा राशन चाँवल, दाल,सोयाबिन बड़ी,तेल,नमक,अचार का वितरण अंतरराष्ट्रीय महामारी कोरोना कोविड(19)को ध्यान में रखकर सोसियल डिस्टेंसिग एवं सेनेटाइज कर पालको को वितरण किया गया।साथ ही पालको को पढाई तुंहर द्वार योजना के तहत शिक्षको द्वारा पढ़ाई तुंहर पारा के तहत ग्राम के 9 स्थानों पर संचालित मोहल्ला क्लास  में बच्चों को नियमित भेजने आहवान किया।  इस सम्बन्ध में शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी द्वारा जानकारी प्रदान किया गया ताकि छात्र छात्रा शिक्षा के मुख्यधारा में बने रहेंगे।कार्यक्रम मे शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी,लालजीसिन्हा, टीकू राम ध्रुव,रेखराम निषाद, मनहरण यादव घटारानी महिला समूह के बिसाहिन बाई साहू,गोदावरी साहू,रूपेश्वर साहू,बिसौहा साहू,एमन साहू,यमन साहू,नोहेश्वरसाहू,टिकेश्वर साहू ,मालती साहू,दिव्या, नीरा साहू,मालती ध्रुव,वेदलता गोस्वामी पूजा साहू आदि  सदस्यो  का अमूल्य योगदान रहा।