(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / छुरा /पाण्डुका :- स्थानीय व्यास पब्लिक स्कूल के पास गरियाबंद मुख्य मार्ग में स्थित सुमन एग्रो स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी का उद्घाटन शनिवार को मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी साहू ने फीता काट कर किया। और कहा कि इस एजेंसी के यहां खुलने से इस क्षेत्र का और विकास होगा। गाँव की उन्नति के लिए इस तरह की एजेंसी का होना आवश्यक है। जिससे आसपास के किसानों को ट्रैक्टर खरीदने के लिए किसी अन्य जगह भी नहीं जाना पड़ेगा। प्रोपराइटर महेश साहू इसके लिए बधाई के पात्र हैं। साथ ही आज नवरात्रि के पहले दिन 4 नये ट्रेक्टर की डिलवरी भी हुआ
संचालक महेश साहू ने ट्रैक्टर की विशेषता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसानों की उम्मीदों पर ये ट्रैक्टर पूर्णत: खरा उतरता है। यह अधिक उंचाई पर भी आसानी से चढ़ सकता है। किसी झटके को सह सकता है। आगे व पीछे एक समान स्पीड से चल सकता है। डीजल सेवर टेक्नोलॉजी के कारण प्रति घंटे तीन सौ से चार सौ एमएल डीजल का बचत भी करता है।इस मौके पर कार्यकर्ता हरिशंकर दीवान, संतोष दीवान, संतोष साहू, कौशल, भूपेश, राजू, सोनू, राजा, शेखर अन्य नागरिकगण उपस्थित थे।