(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / फिंगेश्वर :- 16 अक्टूबर 2020 को ग्राम पंचायत भेंडरी (लोहरसी)में गर्भवती एवं 06 माह के बच्चे वाली शिशुवती 125 महिलाओं को सादे समारोह में मच्छर दानी का वितरण किया गया।कार्यक्रम के मुख्यअतिथि सरपंच मोहनलाल साहू,अध्यक्षता उपसरपंच आनंद राम साहू ने की।सरपंच द्वारा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के हेतु रक्षा हेतु चलाये जा रहे इस योजना का प्रसंशा किया व सरकार को साधुवाद दिया।उपसरपंच ने भी महिलाओं व बच्चों का विशेष देखभाल करने आहवान किया। कार्यक्रम में पंचगण मनीराम साहू,लोकनाथ साहू,फग्गुराम ध्रुव,कल्पना ध्रुव,दयाबाई साहू,कुमारी बाई ध्रुव,धनंजय साहू,त्रिवेणी बाई साहू,यशोदा बाई साहू,देवकुंवर ध्रुव,इन्द्राणी साहू,ओमप्रकाश साहू,रमेशकुमार, छन्नूराम कुर्रे,तुलेश्वरी साहू,राधाबाई ,कुन्ती टण्डन,बेदनलाल साहू, आर एच ओ गोमती पारकर, सन्तोष देशमुख,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता टामिन साहू,रेखा साहू,बोधेश्वरी ध्रुव,सहायिका सावित्री देवदास,दयाबति साहू,शांति ध्रुव एवं हितग्राही गण उपस्थित रहे।
