(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / फिंगेश्वर :- 15 अक्टूबर 2020 फिंगेश्वर ब्लाक के अभिकर्ता एवं निवेशक कल्याण संघ के ब्लाक स्तरीय मीटिंग रखा गया था जिसमें सैंकड़ों अभिकर्ता साथियों एवं बहनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। जिन्होंने गरीब मजदूरों, किसानों,छोटे छोटे ब्यवसाईयो व खुद की रिश्तेदारो की गाढ़ी कमाई की रकम को जमा करवाए हैं। आज की वर्तमान कांग्रेस सरकार ने वादा
किया था और कहा था कि आप लोग हमें वोट दो और तुम्हें नोट देंगे। हमने अपनी वादा पूरा कर पूर्ण बहुमत से जिता कर उन्हें कुर्सी पर बिठा दिया है और सरकार अपनी वादा पूरा नहीं कर पा रहा है।बस घोषणा पत्र डाल हम सब अभिकर्ता एवं बहनों गुमराह कर रहा है। आज की मीटिंग में शामिल हुए सभी अभिकर्ता एवं बहनों ने कहा कि सरकार अपनी घोषणा पत्र में किये हुए वादा को पूरी करें अन्यथा हम जिस प्रकार से दिये उसी प्रकार से लेना भी जानते है इस पर गहन विचार विमर्श किया गया और सभी एक स्वर में कहा कि कांग्रेस
सरकार हमारी पैसा को जल्द से जल्द वापसी पर विचार करें उसके लिए फंड तैयार करें और आगे की रणनीति बनाई गई कि हर ब्लाक में एक सुनिश्चित समय हर माह मीटिंग की आयोजन हो ये सब बातें तय किया गया।इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण चंद्राकर जी,प्रदेश सचिव श्री नरोत्तम साहू,प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री किशनलाल साहूजी,ब्लाक अध्यक्ष श्री खेमलाल साहू जी संचालक-श्री शिवकुमार साहू जी, उपाध्यक्ष श्री प्रदीपकुमार साहू जी, और सभी पदाधिकारी गण, तुलेश्वर धृतलहरे, तुलाराम साहू,भूनेश्वर साहूजी,जीवराखन,तुलसीराम मोहनलाल,सुधूराम साहू,श्रीमती उर्वशी साहू, माधुरी साहू,डॉ तुलाराम साहू सहित अन्य साथियों ने अपनी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करा हमें सहयोग प्रदान किया।