(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
संदीप के नेतृत्व में समाज के युवाओं ने बड़ी संख्या में लिया भाग
इस कार्यक्रम में #SahuAgainst drugs का विमोचन किया गया
रायपुर / राजधानी के टिकरापारा स्थित प्रदेश साहू संघ कार्यालय में आज राष्ट्रीय युवा कार्यकारी अध्यक्ष- संदीप साहू के नेतृत्व में एक दिवसीय -"नशा मुक्ति महाअभियान" कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।इस कार्यक्रम को #SahuAgainstDrug का नाम दिया गया है।जिसमे समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने भक्त माता कर्मा की पूजा,अर्चना व आरती से की।कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने कहा कि- भक्त माता कर्मा ही साहू समाज की प्रेरणादायी है।बहुत से ऐसी योजना है जो समाज से शुरू होता है।छत्तीसगढ़ में आज से ही सही कुछ न कुछ बदलाव होगा.नशा मुक्ति अभियान सफल होगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने अपने संबोधन में कहा कि- नशा के कई प्रकार है,नशा मुक्ति के लिए ड्रीम पावर का होना जरूरी है।नशा मुक्ति के लिए दिमाक को बदलने की ज़रूरत है।विचार धारा को बदलने की ज़रूरत है।सतत विकास के लिए हम सबको साथ मिलकर चलना होगा।
CSP मणिशंकर चंद्रा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि- नशा के आदत लगने से पूरा परिवार बिखर जाता है,आर्थिक और सामाजिक रूप से बिखर जाते है।साहू समाज का यह अथक और सराहनीय प्रयास है।आप सबके सहयोग से ही नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाया जा सकता है।कार्यक्रम के अंत मे माँ कर्मा को साक्षी मानकर नशा मुक्त के लिए समाज के युवाओं को शपथ दिलाई गई।साथ ही #SahuaAgainstDrug का विमोचन प्रदेश अध्यक्ष-अर्जुन हिरवानी,ASP लखन पटले,CSP-मणिशंकर चंद्रा,संदीप साहू एवं युवा प्रकोष्ठ पदाधिकारीगण के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में अर्जुन हिरवानी,संदीप साहू, सांतनु साहू कौशल साहू,गोपी साहू, सुरजीत साहू, ऋषि साहू,प्यारे लाल साहू, चूड़ामणि साहू, किरण साहू ,चंद्रप्रकाश साहू,पोषण साहू, जितेंद्र साहू ,देवेंद्र साहू, दिनेश कुमार, रविशंकर साहू,प्रकाशमणि साहू,ललित साहू,नंदकुमार साहू, सुनील साहू, द्वारिका साहू,प्रेम साहू,पवन साहू,युवराज साहू,उद्धव साहू,सेवन साहू,विजय साहू,मनीष साहू,संदीप साहू,रोशन,मुर्तीलाल, कृष्ना, सुरेश, रविन्द्र, संतोष, राजेश साहू, धनसिंह, सुरेश, रामेश्वर, जितेंद्र, योगेश्वर, अनुराग, सुरेश साहू ,अंगेश्वर साहू विनय साहू कुलदीप, राजेश,डोमन साहू रूपेंद्र,टाकेश्वर,ललित, कोमल, हरसेवक, पुनीत, मूलचंद, लखेश्वर, सुखु राम, डी. सी,अश्वनी, पोषण, धर्मेंद्र, दिनेश, नंद कुमार,प्रकाश, प्रवीण, विक्रमादित्य, शंकर, किशोर, सुकालू, शिशुपाल, मनहरण, दुर्गेश कुमार ,विनय, , राजेश, ओमप्रकाश, दुर्गेश, यश, गोपी,खेमलाल, पूना, विजय, दीपक , युवराज भुवन अविनाश साहू, सहित साहू समाज के सैकड़ो पदाधिकारी एवं युवागण उपस्थित रहे।