1 नवम्बर को संविलियन दिवस व छतीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस - मनाया - MBNEWS

Home Top Ad

Sunday, November 1, 2020

1 नवम्बर को संविलियन दिवस व छतीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस - मनाया

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / 01 नवम्बर को संविलियन दिवस व छतीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के शुभावसर पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक व जिला गरियाबंद के द्वारा शिक्षक सत्कार, अधिकार एवं प्रतिकार दिवस मनाया गया। गरियाबंद स्थित साईं मंदिर प्रांगण में शिक्षक गण उपस्थित होकर नए संविलियन हुए शिक्षकों का गुलाल व श्रीफल से स्वागत सत्कार कर सरकार के प्रति आभार प्रदर्शित किया गया। तथा क्रमोन्नति, पदोन्नति, वेतन विसंगति, अनुकम्पा नियुक्ति, वेटेज आदि जायज विषयों पर शासन को स्मरण दिला कर अधिकार प्रदर्शित किया गया। तथा शेयर बाजार पर आधारित नए पेंशन के स्थान पर सुरक्षित पुराने पेंशन लागू करने प्रतिकार प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री आरिफ़ मेमन ब्लॉक अध्यक्ष श्री परमेश्वर निर्मलकर, श्री दानवीर साहू, श्री थानसिंह सिन्हा, श्री सलीम मेमन, श्री सुरेश जगत, श्री नितिन वखारिया, श्री भगवंत कुटारे, श्री जितेंद्र सोनवानी, श्री द्वारिका सिन्हा, श्री कोमल दीवान, श्री बेनु राम साहू, श्री मुकुंद कुटारे, श्री दिनेश निर्मलकर, श्री संजय यादव, श्री शिवनारायण तिवारी, श्री यादलाल अग्रवाल, श्री टेकराम सेन, श्री वामन दीवान, श्री सुरेश केला आदि शिक्षक गण उपस्थित थे।*