नवपदस्थ कलेक्टर नीलेश क्षीर सागर का नपा अध्यक्ष गफ्फु मेमन ने किया - स्वागत - MBNEWS

Home Top Ad

Sunday, November 1, 2020

नवपदस्थ कलेक्टर नीलेश क्षीर सागर का नपा अध्यक्ष गफ्फु मेमन ने किया - स्वागत


(चन्दन साहू )जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  /  रविवार को जिले के नव पदस्थ कलेक्टर निलेश छीर सागर ने गरियाबंद पहुंच पदभार ग्रहण किया। उनके आगमन पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन उनसे सौजन्य भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने गरियाबंद जिले और नगर के विकास व समस्याओं को लेकर सीधे  चर्चा भी की। पहली मुलाकात में ही कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि नगर एवं जिले के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। जिले के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय तालमेल से कार्य योजना बनाकर विकास कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने उन्हें नगर की वस्तु स्थिति एवं निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी दी। नगर के प्राचीन छिंद तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर भी चर्चा की। इसके अलावा नगर के विकास के लिए अन्य योजनाएं हैं के बारे में भी जानकारी दी।