(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / राजिम :-महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा जी की 145 वीं जयंती क्षेत्र के ग्राम मुड़तराई (कोपरा) पहल नवयुवक मंडल के सदस्यों के द्वारा मनाई गई। सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर देशहित व आदिवासी समाज के हित में किए गए अनुकरणीय कार्यों के लिए याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की और भगवान बिरसा मुंडा के जयकारे लगाए।संस्था के अध्यक्ष हुलासराम साहू ने बताया भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को रांची के उलीहातू गांव में हुआ था।उन्होंने ब्रिटिश शासन के अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई थी। किसानों की जमीनों को अंग्रेजों से मुक्त कराकर भूमि का स्वामित्व दिलवाया। लगान माफ कराया। किसानों के हित में काम किया। उनके इसी बलिदान को याद कर जयंती मनाई जाती है। पहल समिति के सचिव पुरंदर वर्मा ने कहा कि बिरसा मुंडा देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे वे सिर्फ आदिवासी समाज के ही नहीं पूरे राष्ट्र के गौरव हैं आज उनकी जयंती को देश के अधिकांश संगठन राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस के रूप में मना रही है। यह छोटी मानसिकता है कि हम राष्ट्र के विभूतियों को एक समाज विशेष की सीमा में बाँधकर रख देते हैं।समूचा राष्ट्र उनके योगदान का सदैव ऋणी रहेगा।इस अवसर पर पहल नवयुवक मंडल के संरक्षक गोपाल राम वर्मा, उपाध्यक्ष धनेश विश्वकर्मा,संयोजक सालिकराम साहू सदस्यगण गिरधारी साहू,पिंटू वर्मा, महेंद्र वर्मा,सियाराम वर्मा,थानेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।
