(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / छूरा /पाण्डुका :- दिपावली के दूसरे दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष के शुभ अवसर पर अवसर पर गोवर्धन पूजा की गई। व गायों की पूजा अर्चना कर भोग लगाकर केला के पत्ते में रख कर खिचड़ी खिलाई गई। व राऊत लोगो के द्वारा बाजे गाजे के साथ घर - घर जाकर गायों के गला पर सोहाई ( माला) पहनाया गया। इस दिन गौ पूजा का विशेष महत्व माना जाता है।गोवर्धन पूजा को लेकर यह मान्यता है कि बृज में हर साल इंद्र की पूजा
की जाती थी। इसी प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के घमंड को चकना चूर करने के उन्होंने बृजवासियों को इंद्र की पूजा करने मना कर दिया था। जिससे व्याकुल होकर इंद्र ने भयानक बारिश की, बारिश से पूरे बृज में हाहाकार मच पड़ा। बृजवासियों व पशुओं को इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने अपने छोटी सी उंगली पर विशाल गोवर्धन पर्वत को उठाकर सब की रक्षा की थी।
