प्यार भरी बातें कर लगातार करता रहा शारीरिक शोषण, - MBNEWS

Home Top Ad

Thursday, November 26, 2020

प्यार भरी बातें कर लगातार करता रहा शारीरिक शोषण,

 


(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 शादी से इन्कार कर पीड़िता से करता था गाली गुप्तार

घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी को,

 दुष्कर्म करने वाला आरोपी को भेजा गया जेल।

गरियाबंद  / मामला सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्र का है जहां की प्रार्थिया ने दिनांक 20.11.2020 को अपने माता पिता के साथ सिटी कोतवाली गरियाबंद में आकर थाना प्रभारी निरीक्षक विकास बघेल को लिखित


शिकायत आवेदन देकर बताया कि आरोपी हरीश सुर्यवंशी द्वारा प्रेम प्रसंग का हवाला देकर प्यार भरी बातों में फंसाकर लगातार शारीरिक सम्बंध बनाता रहा जिसे शादी करने कहने पर इन्कार कर अपने पिता के साथ मिलकर गाली गलौच कर मारपीट किया की रिपोर्ट पर तत्काल अपराध क्रमांक 248/2020 धारा 376(2), 294, 34, 324 भादवि दर्ज किया गया। प्रथम सूचना

दर्ज होने के बाद घटना के सम्बंध में वरिष्ठ अधिकारीगण को अवगत कराया जिसके बाद जिला गरियाबंद के पुलिस कप्तान श्री भोजराम पटेल के दिशा-निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद श्री संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में  उप निरीक्षक नवीन राजपूत द्वारा टीम बनाकर आरोपी की पता तलाश में जुट गये।   कोतवाली टीम द्वारा आरोपी के घर जाकर घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लेकर दिनांक 26.11.2020 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक नवीन राजपूत, प्र0आर0 डिगेश्वर साहू, मनीष वर्मा, आर0 शिवलाल तिर्की, सुनील नेताम, आशीष सपहा, रविशंकर सोनवानी, दिलीप तिवारी की सराहनीय भूमिका रही। 

गिरफ्तार आरोपी:-  हरिश सुर्यवंशी पिता नवलराम सुर्यवंशी उम्र 25 वर्ष सा0 वार्ड नं0 01 ग्राम छिंदौला थाना व  जिला गरियाबंद(छ0ग0)