सतनाम मन्दिर राजिम में मनाया भारतीय संविधान दिवस - MBNEWS

Home Top Ad

Thursday, November 26, 2020

सतनाम मन्दिर राजिम में मनाया भारतीय संविधान दिवस

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

 गरियाबंद  / राजिम भीम रेजिमेंट  जिला गरियाबंद के  साथियों द्वारा हमारे भारत देश की आत्मा भारतीय  संविधान को बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया ।कार्यक्रम के शुरुआत में  उपस्थित सभी साथियों ने  भारतीय संविधान निर्मता बाबा  भीम राव अम्बेकर जी ,भगवान गौतम बुद्ध , आरक्षण के जन्म दाता छत्रपति शाहूजी महराज , शिक्षा के जनक ज्योतिबा फुले व सभी संविधान निर्माताओं महापुरषों को याद करते हुवे के


साथ माल्यार्पण किय गए ।
 युवा प्रकोष्ठ सतनामी समाज फिंगेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश भारती द्वारा बाबा भीम राव अंबेडकर के जीवन के बारे में प्रकाश डालते हुवे कहा बाबा साहेब हमारे संविधान को 2 साल    11 महीना 18 दिनों में तैयार कर आज के हि दिन संविधान  सभा को सौंपा था , भीम रेजिमेंट जिलाध्यक्ष छबि साहू  महापुरुषों को नमन करते हुए सभी साथियों को बधाई दी और संगठन को मजबूत करने व कुछ विशेष बिंदुओं पर परिचर्चा रखते हुए  उपस्थित युवा साथियों को आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  सतनामी समाज जिला उपाध्यक्ष श्री विष्णु राम जांगड़े जी , भीम रेजिमेंट छुरा ब्लॉक उपाध्यक्ष कमल मांडले , सचिव गुलशन जांगड़े , उपाध्यक्ष सोनू मिरि , मीडिया प्रभारी समीर बारले , दिनेश सतनामी , मंत्री डिजेश यादव , सदस्य दीपक साहू , सोहन देवांगन ,  दीपक रात्रे  , रोशन नागवंशी सहित भीम रेजिमेंट के  साथी उपस्थित रहें