कोपरा भेंडरी मार्ग में पाईप लगने से किसानों में खुशी की लहर - MBNEWS

Home Top Ad

Thursday, December 17, 2020

कोपरा भेंडरी मार्ग में पाईप लगने से किसानों में खुशी की लहर

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

सरपंच डॉ डॉली साहू  भी ग्राम वासियों की ओर से विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।                                        

सड़क मार्ग में पानी निकासी के लिए दो जगह पाईप डाला गया। 

गरियाबंद  / कोपरा से भेंडरी मार्ग निर्माण होने के बाद से किसानों के सामने खेतों में पानी निकासी को लेकर समस्या उत्पन्न हो राह था।किसानों की फसल बारिश के दिनों में पानी का निकासी नहीं होने के कारण फसल


सड़ कर बर्बाद भी हो जाता था।सड़क मार्ग से लगे खेतों के किसानों को दिक्कत का सामना करना पड़ता था।उनका खेत बारिश के दिनों में तालाब के रूप में आकर ले लेता था।किसानों की मांगों को देखते हुए।कांग्रेस नेता वेद राम साहू के नेतृत्व में किसानों ने बारिश के दिनों में विधायक को समस्या से अवगत कराया था।जिस पर

विधायक ने समस्या के समाधान के लिए किसानों को भरोसा दिलाया था।वह माँग आज पूरी हो गई।किसानों के फसल के कारण यह कार्य नहीं हो पाया था।फसल के कटाई होने के बाद किसानों की मांग पर राजिम लोकनिर्माण विभाग के द्वारा यह कार्य किया गया।अब आने वाले बारिश के दिनों में किसानों को इस समस्या से छुटकारा मिल गया हैं।जिस पर किसानों में खुशी की लहर हैं।विधायक के प्रति आभार व्यक्त करने वाले में वेद राम साहू, साहू,सरपंच डॉ डॉली साहू,प्रीत राम साहू,अजय साहू,हरिशंकर साहू,पवन पटेल आदि।