मिट्टी व ध्वज को लेकर रैली नयापारा से चंदखुरी के लिए हुई रवाना - MBNEWS

Home Top Ad

Thursday, December 17, 2020

मिट्टी व ध्वज को लेकर रैली नयापारा से चंदखुरी के लिए हुई रवाना

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

राम वनगमन पर्यटन रथ यात्रा और बाइक रैली का राजिम में भव्य स्वागत

रामरथ के दर्शन हेतु लोग हुए आतुर , फूल मालाओं से भव्य स्वागत 

जगह-जगह आरती और अभिनंदन

कलेक्टर, एसपी ने बाईक चलाकर की रैली की अगुवानी 

गरियाबंद  / 17 दिसम्बर 2020/ श्री राम रथ आज सुबह राजिम के श्री राजीव लोचन मंदिर परिसर से जैसे ही नयापारा के लिए रवाना हुई पूरा वातावरण राममय हो उठा। जय श्री राम के उद्घोष के साथ मौहोल


गुंजायमान हो गया। स्थानीय नागरिक रामरथ के एक झलक पाने आतुर हो रहे थे।  300 से ज्यादा बाईक सवार रामरथ के आगे-आगे चल रहे थे। सुमधुर राम भक्ति से ओतप्रोत और अध्यात्मिक मौहोल में रामरथ राजिम से नयापारा की ओर बढ़ने लगी। कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री स्मृति ठाकुर, स्थानीय जनप्रतिनिधि और आम नागरिकों ने हरी झण्डी

दिखाकर रथ को रवाना किया।श्री रामरथ विश्वकर्मा मंदिर होते हुए पंडित सुंदरलाल शर्मा चैक पहुंची, जहां लोगों ने अभिभूत होकर स्वागत किया। राम रथ में भगवान रामचन्द्र, माता जानकी और भ्राता लक्ष्मण की मूरत देखकर लोग भावनाओं में बहते दिखे। जैसे ही रैली सुंदरलाल शर्मा चैक होकर नयापारा पुल पहुंची वहां बिहान की महिला समूहों ने फूलों की वर्षा कर अभिनंदन किया। इस दौरान बाईक सवारों ने रथ यात्रा की अगुवाई की।बाईक रैली के नयापारा में प्रवेश करने पर अभनपुर विधायक श्री धनेंद्र साहू, नगरपालिका अध्यक्ष श्री धनराज मध्यानी, सीईओ जिला पंचायत डॉ गौरव कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर, कलेक्टर श्री नीलेश कुमार क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चन्द्रकांत वर्मा भी मौजूद थे। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने पुष्प वर्षा एवं कलश धारण करके राम धुन के बीच रामरथ की अगवानी की और आयोजन स्थल पर रामायण पाठ एवं भजन गुंजते रहे।