रोहिना से बहुत पुराना सम्बन्ध रहा,रोहिना जागृत स्थान है - राजिम विधायक - MBNEWS

Home Top Ad

Sunday, December 20, 2020

रोहिना से बहुत पुराना सम्बन्ध रहा,रोहिना जागृत स्थान है - राजिम विधायक

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / फिंगेश्वर  :- ग्राम रोहिना में छत्तीसगढ़ के महान संत बाबा गुरुघासीदास जी के 264वी जयंती के अवसर त्रिदिवसीय पंथी प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 20 दिसम्बर तक किया गया है।कार्यक्रम के द्वितीय दिवस 19 दिसम्बर को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं राजिम विधायक अमितेश शुक्ल जी,अध्यक्षता डॉ आनन्द मतवाले


(गुरुजी)संरक्षक जिला सतनामी समाज,विशेष अतिथि पुष्पा जगन्नाथ साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर, मधुबाला रात्रे सभापति महिला बाल विकास विभाग जिला पंचायत गरियाबंद, होमनलाल साहू सरपंच ग्राम पंचायत रोहिना, सुघरमल आड़ेजी ,सरंक्षक सतनामी समाज,सहदेव बंजारे जी कोषाध्यक्ष तहसील सतनामी समाज राजिम,बिष्णु राम जांगड़े उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि अमितेश शुक्ल जी एवं अतिथियों द्वारा

गुरुघासीदास जी की छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना किया गया ।अतिथियों का आयोजन समिति द्वारा शाल श्रीफल,अभिनन्दन पत्र भेट कर सम्मान किया गया।अमितेश शुक्ल जी ने उपस्थित विशाल जन समूह को उदबोधन करते हुए कहा
रोहिना से बहुत पुराना सम्बन्ध रहा,रोहिना जागृत स्थान है आज से 2वर्ष पहले आता था तो ग्राम में पंचायत भवन के लिए झगड़ा चल रहा था छत्तीसगढ़ का पहला गांव है जहाँ मेरे पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री के  कार्यकाल में दो पंचायत भवन का निर्माण करवाया। गुरुघासीदास जी का जन्म आज 264 साल पूर्व हुआ था जो साक्षात ईश्वर के रूप में थे जिनके विचार हजारों मील पहुंचा, जो बड़ा चमत्कार है, भारत वर्ष की आत्मा,संस्कार,सभ्यता संस्कृति, सभी जाति धर्म लोग आपसी भाई चारा के साथ रहते,ऐसे भारत वर्ष में बाबा जी ने सन्देश दिया मनखे मनखे एक समान,जिसे हम सब लोग मानते है, हमारी कांग्रेस पार्टी मानती है, सतनामी समाज तरक्की ख़ुशहाली के रास्ते पर चलते है। मुझे 58 हजार से अधिक मतो से चुनाव जितवाने सतनामी समाज का अमूल्य योगदान रहा उसके लिए धन्यवाद देता हूँ,परिवार के सदस्य मानता हूँ, और पिता पुत्र या भाई के रूप में कोई बात रहता है तो बोल देता हूँ। श्याम भैया बोला करते थे कि तरक्की, खुशहाली विकास होता है वहाँ सबका होता है जाति धर्म,पंथ नही देखा जाता, सिकासर जलाशय  जो श्याम भैया ने बनाया वहाँ  का पानी किसी जाति और धर्म को नही देखता  यही अटूट प्रेम को दर्शाता है ।प्रथम पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री ने सतनामी  समाज के मांग पर मंगल भवन निर्माण हेतु 08 लाख रुपये देने की घोषणा मंच से की। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे डॉ आनंद मतवाले गुरु जी ने उपस्थित सज्जनो को सत के रास्ता में चलने का आहवान करते हुये अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने ,जिससे कि हमारे समाज तरक्की के शिखर को प्राप्त कर सके। विशेष अतिथि पुष्पा जगन्नाथ साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर, मधुबाला रात्रे सभापति महिला बाल विकास जिला पंचायत गरियाबंद एवं सुघरमल आड़े सरंक्षक जिला सतनामी समाज ने भी सत के राह पर चलने का आहवान उपस्थित जन समुदाय को किया।आभार प्रदर्शन सरपंच होमनलाल साहू ने किया। कार्यक्रम में सहदेव बंजारे,बिष्णुराम जांगड़े, हरीश लाल टांडे, नरेंद्र टण्डन,विनोद टण्डन,जगदीश सोनवानी, गणेश टांडे, अश्वनी रात्रे,चोवराम बंजारे, बृजमोहन बंजारे,मिलाप बंजारे, हेमंत मांडे,दिनेश बांधे, नरेश सोनवानी, उत्तम कोशरे,तेजा बांधे, उदय,प्रीतम बारले,रामरतन टण्डन,चैत राम घृतलहरे,कृपा राम बंजारे,नामदास लहरे,गोपाल सोनवानी,तुलेश्वर घृतलहरे, योगेश टांडे, झमसिंह सोनवानी, शिवा मण्डल,हिराधर पुरैना ,राजा टण्डन कु नमिता टण्डन,कु मोनिका टण्डन,आशा टण्डन,निर्मला मांडे,प्रीति टोनडे, सहित ग्राम सहित आसपास के हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन भागचंद चतुर्वेदी,नामदास लहरे,गोपाल सोनवानी ने किया।