(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / अहसन मेमन युवा नेता छत्तीसगढ़ एनएसयूआईने छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष की उपलब्धियां बताई इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता से किए वायदे पर हमारी सरकार ने पहले ही दिन से ही अमल शुरू किया। शपथ ग्रहण के तत्काल बाद ही किसानों की कर्ज माफी और 25 सौ रुपये में धान खरीदी के सरकार ने पिछले दो वर्षों में गांव, गरीब, किसान, मजदूर, वनआश्रितों, महिलाओं, बच्चों, युवाओं सहित प्रदेश के सभी वर्गो के विकास के लिए कदम उठाए हैं।उन्होंने कहा है कि गांव से लेकर शहर तक राज्य की खुशहाली, आर्थिक समृद्घि, तरक्की के लिए इन दो वर्षों में 24 बड़े-बड़े वायदे पूरे किए हैं। आने वाले पांच वर्षों में कांग्रेस सरकार दुवारा सभी वायदे पूरे किए जाएंगे। प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद पिछले दो वर्षों से छत्तीसगढ़ राज्य का चहुंमुखी विकास हो रहा है। प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में गड़बो नवा छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि नवीन औद्यौगिक नीति के तहत उच्च प्राथमिकता सूची में जैव ईधन शामिल हैं। इस नीति के तहत कबीरधाम जिले के भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में एथेनाल उत्पादन आने वाले समय में पूरे होंगे। इससे युवाओं के लिए एक नए रोजगार का द्वार खुलेगा। रोजगार सृजन के साथ-साथ पर्यटन विकास को विशेष जोर दिया जा रहा है। इन दो वर्षों में जिले के विकास और युवाओं को रोजगार के अवसर देने की दिशा में काम किया जा रहा है। प्रदेश के 18 लाख किसानों का करीब नौ हजार करोड़ रुपये अल्पकालीन कृषि ऋण माफ, जल कर के रूप में 17 लाख किसानों का 244 करोड़ रुपये बकाया माफ, बस्तर जिले में किसानों की 1764.61 हेक्टेयर अधिग्रहित भूमि वापस, किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने तथा फसल उत्पादकता में वृद्घि के उद्देश्य से प्रदेश में राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू, 19 लाख से अधिक किसानों को 5750 करोड़ रुपये की आदान सहायता चार किश्तों में, तीन किश्तों में 4500 करोड़ रुपये का भुगतान, अंतिम किस्त आगामी मार्च महीने में दी जाएगी।
