गरियाबंद / फिंगेश्वर :- ग्राम रोहिना में छत्तीसगढ़ के महान संत बाबा गुरुघासीदास जी के 264वी जयंती के अवसर त्रिदिवसीय पंथी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।कार्यक्रम के तृतीय दिवस 20 दिसम्बर समापन समारोह के मुख्य अतिथि सांसद चुन्नीलाल साहू,अध्यक्षता पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, विशेष अतिथि, जिला अध्यक्ष सतनामी समाज दुजलाल
बंजारे,सोमप्रकाश साहू पूर्व अध्यक्ष भाजपा मंडल ,मुन्ना कुर्रे पूर्व अध्यक्ष सतनामी समाज,सरपंच रोहिना होमनलाल साहू, जनपद सदस्य होरीलाल साहू,ओमप्रकाश आडिल पार्षद,गोपीचंद बेनर्जी,गणेश डहरिया सरपंच,लखन भरतद्वाज,कृषि सभापति जगदीश साहू, सांसद प्रतिनिधि टीकम साहू ,पूर्व सरपंच जेंजरा नीलेश्वरी साहू,मितानिन प्रशिक्षिका धनेश्वरी टोंडे, नेता रिकेश साहू का काफिला जैसे रविनगर रोहिना
पहुँचा वहाँ से भीम आर्मी एवं सतनाम सेना के नवयुवक साथियो द्वारा मोटरसाइकिल रैली के साथ स्वागत करते हुए कार्यक्रम स्थल तक लाया गया।तत्पश्चात अतिथियों द्वारा गुरुघासीदास जी की छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना किया गया।अतिथियों का आयोजन समिति द्वारा अभिनन्दन,श्रीफल,शाल भेटकर ,पुष्प हार, एवं सफेद चंदन का तिलक लगाकर स्वागत सत्कार भव्य रूप से किया ।अतिथियों के समक्ष गरियाबंद से पधारे महिला पंथी पार्टी द्वारा शानदार प्रस्तुति दिया गया।सांसद चुन्नीलाल साहू ने हजारों की संख्या में उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि सन्त बाबा गुरुघासीदास जी के द्वारा आज से 264 वर्ष पूर्व दिये सतनाम का संदेश मानव जीवन के लिए अनमोल है उनके बताए सत के रास्ते मे चलकर हमारे केंद्र की मोदी सरकार और डॉ रमन सिंह के सरकार ने 15 वर्षो तक छत्तीसगढ़ को विकास के पथ निरन्तर आगे बढ़ाया ।बाबा द्वारा जी बताये सप्त विचार मानव कल्याण एवं समरसता से परिपूर्ण है। गुरुघासीदास बाबा जी के द्वारा दिये सन्देश मनखे मनखे एक समान का वर्तमान समय मे बहुत ही प्रासंगिक है क्योंकि सभी के शरीर में खून का रंग लाल होता है, जब अस्पताल में किसी को खून की जरूरत पड़ती है वहाँ कोई जात पात नही देखा जाता सिर्फ खून देखा जाता ताकि जीवन को बचाया जा सके।20 दिसम्बर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के छत्तीसगढ़ आगमन के शताब्दी वर्ष है।आज 100साल पहले गांधी जी ने भी सन्त बाबा गुरुघासीदास जी के सत्य, अहिँसा,समानता,स्वतंत्रता के विचारों को अपने आचरण में अपना कर देश की आजादी के लड़ाई में अमूल्य हथियार के रूप में प्रयोग का देश को आजाद कराया ।हब सबको सभी समाज के साथ मितान के रूप में व्यहार कर समरसता के पथ पर आगे बढ़ना चाहिए।बाबा घासीदास छत्तीसगढ़ अकेले सन्त है जिसके विचार को सभी जाति धर्म के लोग मानते हैं सन्त किसी समाज विशेष का नही होता ।सांसद चुन्नीलाल साहू साहू को सतनामी समाज रोहिना द्वारा मांग पत्र सौप कर सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 15 लाख रुपए मांग किया जिस पर चुन्नीलाल साहू ने कहा कोरोना काल समाप्त होने पश्चात सांसद निधि का आंबटन प्राप्त होने पर मांग को पूर्ण करने का आश्वासन उपस्थित जनसमुदाय को दिया।सभा को पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने सम्बोधित करते हुए कहा की सतनामी समाज के साथ मेरा बहुत पुराना नाता है डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में कुतुबमीनार से ऊंचा जैत खाम का निर्माण कर गुरुघासीदास बाबा के विचारों को छत्तीसगढ़ के अलाव पूरे भारत वर्ष के साथ विश्व पटल पर प्रचारित कर 15 वर्ष तक बाबा जी के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ को विकास पथ पर आगे बढ़ाया।मेरे विधायक कार्यकाल में सभी समाज के साथ सतनामी समाज के सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु 44 मंगल भवन का निर्माण करवाया ।सतनामी समाज से मुझे प्रेम स्नेह अपनत्व मिलता है उसे मै अपने जीवन भर नही भूल पाऊंगा और समाज आगे बढ़ाने में हमेशा योगदान देता रहूंगा। स्वागत भाषण सरपंच होमनलाल साहू ने दिया ,धन्यवाद जनपद सदस्य होरीलाल साहू ने एवं आभार पर प्रदर्शन जिला अध्यक्ष सतनामी समाज दुजलाल बंजारे ने किया।कुल 29 पंथी पार्टी द्वारा बेहतरीन प्रस्तुति दिया गया।कार्यक्रम में भागचंद चतुर्वेदी,हरीश लाल टांडे, नरेंद्र टण्डन,विनोद टण्डन,जगदीश सोनवानी, गणेश टांडे, अश्वनी रात्रे,चोवराम बंजारे, बृजमोहन बंजारे,मिलाप बंजारे, अमरचंद चतुर्वेदी, सुकलाल मांडे,हेमंत मांडे,दिनेश बांधे, नरेश सोनवानी,देवकरण टोंडे, उत्तम कोशरे,तेजा बांधे, उदयबारले,भंडारी प्रेमलाल, त्रिशंकु बंजारे,शंकर ढीढी,भूषण मांडे,प्रीतम बारले,मोहन घिदौडे,रामरतन टण्डन,चैत राम घृतलहरे,ओमप्रकाश घृतलहरे,कृपा राम बंजारे,नामदास लहरे,गोपाल सोनवानी,तुलेश्वर घृतलहरे, योगेश टांडे, झामसिंह सोनवानी, शिवा मण्डल,हिराधर पुरैना ,राजा टण्डन ,जयलाल जांगड़े,कु नमिता टण्डन,कु मोनिका टण्डन,आशा टण्डन,निर्मला मांडे,प्रीति टोंडे, रूखमणी टांडे ,उषा बंजारे, धनमत बाई, प्रमिला टण्डन,श्याम बाई चतुर्वेदी, लता बांधे,हेमा जांगड़े सहित ग्राम एवं आसपास के हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन भागचंद चतुर्वेदी,नामदास लहरे,गोपाल सोनवानी ने किया।


