(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
रायपुर /आरंग/भैसा : - भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर मंडल स्तरीय प्रशिक्षण के दौरान आज समोदा मंडल के भैंसा में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन मुख्य वक्ता के रूप में अशोक बजाज जी, श्री नवीन मार्कण्डेय जी भाजपा अनुसूचित जाति प्रदेशाध्यक्ष, जिला पंचायत रायपुर के उपाध्यक्ष टंक राम वर्मा जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके साथ ही आज भी पांच विषय वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को अपने विषय को समझाया। इन दो दिनों में कुल दस विषयों पर प्रशिक्षण दस विषय वक्ताओं द्वारा किया गया। अशोक बजाज जी ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का उद्देश्य किसानों के आय दुगुनी करना है। विपक्ष अभी किसानों को भ्रमित कर रही है। उन्होंने इस बिल के फायदों को समझाया। पूर्व विधायक नवीन जी ने संगठन व कार्यकर्ता के महत्व पर प्रकाश डाले। कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के मेहनत से हम फिर छत्तीसगढ़ की सत्ता प्राप्त करेंगें व जनता की सेवा करेंगें। छत्तीसगढ़ धान खरीदी में किसानों को हो रही परेशानियों को भी बताए कि किस तरह किसानो को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आगे कहा कि केंद्र में हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार होना हम सब कार्यकर्ताओं को गर्व महसूस होता हैं हम उस पार्टी के कार्यकर्ता है जो संगठन विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक संजय ढ़ीढि जी, श्याम नारंग जी, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष, किरण बघेल, शोभा यादव जी, अमरनाथ वर्मा जी, किरण ढ़ीढि जी भी समापन कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सम्बोधित किये। आज के इस कार्यक्रम में वक्ता के रूप में व्यासनारायन साहू, किसान मोर्चा रायपुर ग्रामीण, युधिष्ठिर चन्द्राकर जी, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, टंकराम वर्मा जी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष रायपुर दीपेंद्र बंछोर जी, देवराज चंद्रवंशी जी इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए प्रशिक्षित किया। जिसमे समोदा मण्डल के अध्यक्ष लखन साहू,श्री भरत राय ,चंद्रकांत सोनी महामंत्री, आलोक सिंह चौधरी, ओमकार साहू,देवनारायण साहू, खुलेश साहू,गौतम साहू, सुरेंद्र वर्मा, बंधु साहू कांति लाल धुरंधर, आशीष साहू, हितेश साहू, सोनू साहू, काजल घृतलहरे, सकून बंजारे, संत राम निषाद, नीलेश्वर निषाद, नकुल साहू, मिट्ठू लाल निषाद, अनिल माहेश्वरी परमानंद साहू, राजेश साहू,रवि ,कुलेश्वर साहू व मण्डल के सभी पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य के साथ मंडल के कार्यकर्ता भारी मात्रा में शामिल हुए व भारतीय जनता पार्टी को पुनः छत्तीसगढ़ में सत्ता पर स्थापित करने का संकल्प लिए।
