ग्राम पंचायत सचिव एवम् रोजगार सहायक के धरना स्थल में पहुंच कर जायज मांगों को समर्थन - जनपद अध्यक्ष - MBNEWS

Home Top Ad

Saturday, January 2, 2021

ग्राम पंचायत सचिव एवम् रोजगार सहायक के धरना स्थल में पहुंच कर जायज मांगों को समर्थन - जनपद अध्यक्ष

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / फिंगेश्वर  :-  02/01/2021 को जनपद पंचायत फिंगेश्वर के ग्राम पंचायत सचिव एवम् रोजगार सहायक के धरना स्थल में पहुंच कर सचिवों एवम् रोजगार सहायक के जायज मांगों को समर्थन श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्व र एवम् सभापति श्री जगदीश साहू साथ में श्रीमती विद्धया तुलस साहू,श्रीमती टोमेश्वरी ओमप्रकाश रात्रे अन्य


जनपद पंचायत सदस्य गण ने किया , सचिव संघ के जायज मांगों के संबंध में श्रीमती अध्यक्ष साहू जी बोली कि सचिव 29 विभागों का कार्य और शासन की योजनाओ को सुचारू ढंग से धरातल में संचालन करते है , सचिवों के कार्य और कर्तव्यों का निर्वहन करते है  उसको ध्यान रखते हुए की सचिवों की मांग  जायज है और शासन को मंच के माध्यम से शीघ्रता से विचार कर पूर्ण करने की बात कही गई और जायज मांगों के संबंध में हर सम्भव सहयोग देने का आशीर्वचन श्रीमती साहू द्वारा दिया गया। जिसमें सचिव संघ के अध्यक्ष गोविंद साहू ,कोमल साहू ,मनीराम साहू, कृष्णा साहू, रोजगार सहायक संघ के अध्यक्ष श्री मति घासिन साहू एवम् सभी सचिव व रोजगार सहायक उपस्थित थे l