प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष जमकर बरसे - MBNEWS

Home Top Ad

Sunday, January 3, 2021

प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष जमकर बरसे


(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

 2023 के चुनाव को लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भरी हुंकार

प्रदेशाध्यक्ष का युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत

गरियाबंद  /  छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले कई वायदे जनमानस से किए थे, लेकिन आज दो वर्ष के कार्यकाल पूरा होने के बाद भी पूरे नहीं हुए हैं।


कांग्रेस झूठ बोलकर प्रदेश की सत्ता में काबिज हुई है, महिलाएं, युवा, किसान भाई सहित आमजनता को इन्होंने सिर्फ ठगने का काम किया है। उक्त़ बातें भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने अपने प्रथम गरियाबंद नगर आगमन के दौरान गांधी मैदान स्थित स्थानीय मंगल भवन में आयोजित युवा मोर्चा के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है। 
युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि 2003 के पूर्व तीन सालों में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ राज्य़ के खजाने को खाली कर दिया था। उसके बाद प्रदेश में भाजपा की डॉ. रमन सिंह की सरकार बनी, जिन्होंने अटल जी के

सपनों का छत्तीसगढ़ का ध्येय लिए विकास के कई सोपान तय किए। लगातार 15 वर्षों तक छत्तीसगढ़ में कई विकास कार्य हुए हैं, आमजनताओं के जन्म़ से लेकर मृत्यु तक की योजनाएं बनाई गई। वहीं भाजपा की सरकार ने दुर्गम वनांचल क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार सत्ता में काबिज है। श्री साहू ने युवा मोर्चा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज विकास कार्य ठप पड़े हैं, योजनाएं बंद पड़ी है। 
प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने जिले के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में हुंकार भरते हुए कहा कि युवाओं को राज्य़ की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए अभी से तैयारी करनी होगी। कारण कि युवा और महिलाओं के साथ कांग्रेस सरकार ने धोखा किया है। इसका सबक जनता आने वाले समय में जरूर सिखाएगी। प्रदेश की कांग्रेस सरकार झूठ बोलकर सरकार में आई है, महिला, युवा, किसान भाइयों सहित आमनागरिकों से इन्होंने झूठ कहा है। निश्चित ही आने वाले दिनों में भाजपा के समस्त़ कार्यकर्ता इनकी झूठ को आमजनता के बीच ले जाकर सड़क की लड़ाई लड़ेगी और पुन: 2023 के चुनाव में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू, महामंत्री अनिल चंद्राकर, मुकेश दासवानी ने भी संबोधित किया। युवा मोर्चा के अध्यक्ष के आगमन पर जमकर स्वागत हुआ। मंड़ल युवा मोर्चा के नेतृत्व़ में बाइक रैली निकाली। वहीं पुराना वन नाका के पास नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, आशीष शर्मा, सुरेन्द्र सोनटेके के अगुवाई में बाजे-गाजे और आतिशबाजी के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर राहुल सेन, अजय रोहरा, वंशगोपाल सिन्हा, गुरूनारायण तिवारी, राजू साहू, मनीष हरित, डॉ. योगीराज कश्यप़, संजू साहू, सागर मयानी, प्रशांत श्रीवास्तव़, विकास साहू, युगल समदरिया, आनंद ठाकुर, सेवकराम निषाद, प्रहलाद ठाकुर, प्रतीक तिवारी, रिकेश साहू, नूतन देवांगन, घनश्याम मरकाम, दीपक तिवारी, भीम सिन्हा, नागेन्द्र देवांगन, तानसिंग मांझी, सीताराम यादव, थानेश्वऱ कंवर सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।