(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / जिले के चिंगरापगार पर्यटन स्थल पर 30 दिसंबर को हुए महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली गयी है। पूरा मामला अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग से जुड़ा है। महिला ने जब अपने प्रेमी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया तो प्रेमी ने अपनी पत्नी और डेढ़साले के साथ मिलकर प्रेमिका को रास्ते से हटा दिया। सिटी कोतवली पुलिस ने मामले में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि तीन लोगों ने मिलकर महिला की हत्या को अंजाम दिया है। मुख्य आरोपी पुरुषोत्तम साहू, उसकी पत्नी धनेश्वरी साहू और लक्ष्मण साहू ने मिलकर महिला की हत्या को अंजाम दिया है। लक्ष्मण साहू ने महिला के सर को दबाया, धनेश्वरी ने उसकी टांगे दबोची और फिर पुरुषोत्तम साहू ने उसके सीने पर बैठकर तेज धारदार चाकू से उसका गला रेत दिया। उसके बाद आरोपियों ने शव पर सैनिटाइज छिड़ककर आग से जलाने की कोशिश की। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि धमतरी जिले के बेलौदी निवासी मृतिका ममता साहू का गांव के ही पुरुषोत्तम साहू के साथ सालभर से अवैध संबंध था। अपने संबंधों को सार्वजनिक करने की धमकी देकर ममता पुरुषोत्तम को ब्लैकमेल कर रही थी। गहने और नकदी की अक्सर मांग करती थी जिससे पुरषोत्तम परेशान हो गया। अंत में उसने पूरी जानकारी अपनी पत्नी को दी और फिर कोपरा निवासी अपने डढ़साले के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
