(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
पुलिस कप्तान भोजराम पटेल ने किया थाना छुरा पुलिस टीम को ₹5000 से पुरस्कृत
गरियाबंद / छूरा :- 03.01.2021 को थाना छुरा के मामूली पारा में खोलबहरा सतनामी के खाली जगह में अज्ञात व्यक्ति का शव साड़ियों एवं सीमेंट बोरियों से ढका हुआ झाड़ियों में छुपाया हुआ मिला था सूचना पाकर मौके पर छुरा पुलिस टीम द्वारा पहुंचकर तस्दीक की गई जहां अज्ञात मृतक के शव के चेहरे को कुत्तों द्वारा नोच कर विकृत कर दिया गया था जिसकी पहचान नहीं हो पा रही थी थाना प्रभारी द्वारा घटना की तुरंत जानकारी जिले के आला अधिकारियों को दी गई ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय भोजराम पटेल के दिशा निर्देशन पर मौके पर थाना स्टाफ के साथ साथ जिला गरियाबंद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय टी आर कवर स्पेशल टीम एवं डॉग स्क्वायड की टीम के साथ पहुंचे ।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी संतोष भूआर्य द्वारा आसपास पतासाजी किया गया तब मामूली पारा निवासी भुवनेश्वर अग्रवाल द्वारा मृतक के पहने कपड़े व शारीरिक बनावट के आधार पर मृतक को अपने बड़े भाई जय प्रकाश अग्रवाल का होना शिनाख्त किया गया ।
मौके पर मिले साक्ष्य के आधार पर प्रथम दृष्टया हत्या की अंदेशा पर एवं मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर मृतक की मृत्यु गला दबाने से होना पाए जाने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना छुरा में अपराध धारा 302 201 भादवी0 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।मौके पर पहुंची क्रेकर डाक द्वारा घटनास्थल पर निरीक्षण कर घटनास्थल से सीधे मृतक जयप्रकाश अग्रवाल एवं पड़ोस के संदेही आरोपी के घर पहुंचकर अंधे कत्ल में अहम सुराग उपलब्ध कराएं पुलिस द्वारा संदेही देवराज उर्फ गोलू साहू को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई जिसके परिणाम स्वरुप यह ज्ञात हुआ कि आरोपी का मृतक की पत्नी सुमन अग्रवाल से विगत चार-पांच माह से अवैध प्रेम संबंध था ।
1 माह पूर्व रात्रि करीबन 8:00 बजे आरोपी व मृतक की पत्नी आपत्तिजनक स्थिति में थे उसी समय मृतक द्वारा इन दोनों को देख लिया और आरोपी एवं अपनी पत्नी को गाली गलौज कर मारपीट किया था । तब आरोपी एवं मृतक की पत्नी द्वारा मृतक को रास्ते से हटाने का निर्णय कर चुके थे । दिनांक 29.12 .2020 को मृतक ने आरोपी देवराज को फोन कर अपने घर बुलाया था। तब आरोपी 7:30 बजे मृतक के घर पहुंचा उस समय मृतक शराब के नशे में था और देवराज को देखकर अपनी पत्नी सुमन के सामने ही तुम मेरी पत्नी से अवैध संबंध बनाते हो कहकर गाली गलौज एवं मारपीट करने लगा। तब आरोपी द्वारा मृतक के गमछे से मृतक के गले में डाल कर फर्श में लिटा कर गला घोट कर हत्या कर दिया एवं सुमन अग्रवाल के साथ मिलकर रात्रि 1:30 बजे जयप्रकाश के शव को छत में ले जाकर अब्दुल रज्जाक की छानही से खोलबाहरा सतनामी के खाली जगह पर गिरा दिए थे फिर आरोपी देवराज, सुमन के घर से निकल कर शव के पास जाकर सुमन द्वारा दिए नीले रंग की साड़ी और छिंटदार लाल रंग की साड़ी से एवं पास में पड़े सीमेंट की बोरियों से शव को ढककर पत्थर रखकर झाड़ियों में छिपा दिए थे । वापस जयप्रकाश के घर जाकर उसके मोबाइल को अपने पास रख कर उसकी मोटरसाइकिल को मस्जिद पारा एयरटेल टावर के पास खड़ी कर चाबी को राजा इलेक्ट्रिकल्स के पीछे रेत में छुपा दिया तथा हत्या में प्रयुक्त गमछा को जला दिया बताते हुए आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया ।
इसके बाद पुलिस टीम द्वारा मृतक के पत्नी सुमन अग्रवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी देवराज के साथ मिलकर घटना करना एवं अपने पति के शव को छिपाने में आरोपी देवराज की मदद करना बताई है ।
आरोपी देवराज एवं सुमन अग्रवाल द्वारा अपना अपना जुर्म स्वीकार करने पर प्रकरण में धारा 34 भादवी जोड़ी जाकर घटना में प्रयुक्त गमछा के जली राख एवं मृतक के मोटरसाइकिल तथा मोबाइल को आरोपी की निशानदेही पर बरामद किया गया है जिसके बाद दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।
पुलिस अधीक्षक गरियाबंद भोजराम पटेल ने बताया कि पुलिस की सूझबूझ से अज्ञात मृतक के अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया गया है मृतक एवं आरोपी के अज्ञात होने से पुलिस के सामने चुनौती आई थी जिसे तत्परता से सुलझाया गया ।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी छुरा निरीक्षक संतोष भूआर्य, स उ नि श्रवण विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक हीरालाल चंद्राकर, आरक्षक हरिहर साहू, डेकेश्वर सोनी, जोहन आदित्य, दिनेश मरावी, ललित नेताम, गिरवर ठाकुर, महिला आरक्षक पार्वती ध्रुव, साइबर स्पेशल टीम, डॉग स्क्वायड की सराहनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपीयान 01.देवराज उर्फ गोलू साहू पिता विशंभर साहू उम्र 19 वर्ष साकिन मामूली पारा छोरा थाना छुरा 02.सुमन अग्रवाल पति जयप्रकाश अग्रवाल उम्र 28 वर्ष साकिन मामूली पारा थाना छुरा जिला गरियाबंद
