गरियाबंद / रविवार को गरियाबंद पहुचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने विश्व प्रसिध्द भुतेश्वरनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश व क्षेत्र की खुशहाली की कामना करते हुए युवाओ को संगठित होने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर उनके साथ जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश साहू, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, कोषाध्यक्ष राहुल सेन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय रोहरा, भाजयुमो जिला महामंत्री राजू साहू, उपाध्यक्ष विकास साहू, कोषाध्यक्ष मनीष हरित, आशीष साहू, सोहन सिन्हा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
