(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / देशभर में 16 जनवरी 2021 से कोरोना वैक्सीनेशन के शुभारंभ को लेकर भाजपा जिला महामंत्री पुनीत राम सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। द्वय पदाधिकारियो ने कहा कि कोरोना महामारी में विश्व में सबसे सफल और कुशल नेतृत्व के चलते भारत में कम समय में दो अलग-अलग वैक्सीन तैयार हो गई। कई विकसित और संपन्न देश अब तक वैक्सीन की खोज नही कर पाए है। उन्होने पीएम मोदी की सराहना करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश के नागरिको की चिंता की है। बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक राज्य में वैक्सीन पहुचाई गई। छत्तीसगढ में पहले वैक्सीन प्रदान करना राजनीति भेदभाव से ऊपर उनकी राष्ट्रवादी सोच को प्रदर्शित करता है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीति, नियत और कार्यशैली इस बात से ही समझी जा सकती है । इसके लिए निश्चित ही प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित किया जाना चाहिए।
