गरियाबंद / फिंगेश्वर :- जनवरी 2021शुक्रवार को संकुल केन्द्र लोहरसी विकास खण्ड फिंगेश्वर के सभागार में संकुल के आश्रित 9 प्राथमिक एवं 6 उच्च प्राथमिक शाला के प्रधान पाठको एवं शाला प्रबंधन विकास समिति अध्यक्षो का एक दिवसीय बैठक सह कार्यशाला विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी हेमन्त साहू,विकासखण्ड स्रोत समन्वयक चन्द्रशेखर मिश्रा के उपस्थिति में आयोजित किया गया।कार्यशाला में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी हेमन्त साहू द्वारा पढ़ाई तुंहर द्वार योजना के महत्व पूर्ण कार्य "इतने तो मेरे बच्चे कर सकते है
"जिसमे गणित एवं हिंदी विषय के दक्षता को जानने स्वेच्छा से सभी ग्रामो में मोहल्ल क्लास संचालित करने,नवीन आंकलन पद्धति, नवोदय चयन परीक्षा,पी एल सी गठन,शाला अनुदान राशि की मदवार सही उपयोगिता एवं कोरोना काल मे बच्चो को खाद्य सुरक्षा भत्ता के रूप में 42 दिनो का उच्च गुणवत्ता युक्त राशन,चांवल,दाल,अचार,तेल,सोयाबीन बड़ी,नमक को बंद पैकेट बनाकर वितरण करने एवं सोयाबीन दूध के स्थान पर पूर्व माध्यमिक के प्रति छात्र 48 नग एवं प्राथमिक के प्रति छत्र 30 नग मानक के अनुसार सोयाबीन चिक्की वितरण के सम्बंध में सारगर्भित जानकारी प्रदान किया गया।बी आर सी सी चन्द्रशेखर मिश्रा ने भी शासन के गाइड लाइन का पालन करते हुए मोहल्ला क्लास सभी ग्रामो में पालको से सहमति लेकर संचालित करने कहा,ताकि बच्चे शिक्षा के मुख्य धारा में बने रहे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ग्राम पंचायत भेंडरी के सरपंच मोहनलाल साहू ने भी सभी अध्यक्षो एवं प्रधान पाठको को अपने ग्राम में संचालित मोहल्ला क्लास की तरह से अपने अपने विद्यालय ग्रामो में मोहल्ला क्लास संचालित करने कहा ।पंचायत द्वारा सेनेटाइजर, सामुदायिक भवन ,रंगमंच आदि का बैठक व्यवस्था हेतु दरी, टाटपट्टी की व्यवस्था के सम्बंध में बताया।जनपद पंचायत फिंगेश्वर शिक्षा समिति के सदस्य,जनपद सदस्य लोहरसी दीपक साहू ने भी कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए सभी प्रधान पाठको एवं अध्यक्षो को अपने ग्रामो में मोहल्ला क्लास लगाने आहवान किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राथमिक शाला भेंडरी के प्रधान पाठक भागचंद चतुर्वेदी ने बताया कि ग्राम भेंडरी में पालक,शाला प्रबन्धन समिति, ग्राम पंचायत एवं ग्राम के पढ़े लिखे नवयुवक, युवती, बहुओ के सहयोग अगस्त2020 नियमित मोहल्ला क्लास संचालित कर बच्चों को शिक्षा के मुख्य धारा में बनाये रखने के सम्बंध जानकारी दिया गया ।कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक सालिक राम साहू ने किया ।बैठक में जनपद सदस्य दीपक साहू,सरपंच भेंडरी मोहनलाल साहू,सरपंच लोहरसी कामिनी ध्रुव,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गण ढालसिंह ध्रुव, विजेंद्र ध्रुव, कमलेश कौशिक,गिरधारी साहू,लेखिन घोघरे,यशवंत साहू,कोमल सिंह ठाकुर,बलदेव ध्रुव, हिराधर गायकवाड़,जनकराम सेन,रामगुलाल गंधर्व,थानेश्वर साहू,कुलेश्वर राणा, बुधेश्वर साहू प्रधान पाठकगण चम्पूलाल घोघरे, चन्द्रभूषण साहू,थानु राम साहू,अमृतलाल साहू,लीलाराम साहू,भूपेंद्र श्रीवास,संतराम निर्मलकर, संदीप शिर्के,भागचंद चतुर्वेदी,धुन्नालाल देवदास,रूपसिंह ध्रुव,प्रभात यादव,मुनेश्वर ध्रुव,रूपसिंह दीवान,रोशनलाल साहू ,टीकूराम ध्रुव सहित सहयोगी शिक्षक गण उपस्थिति रहे।

