छत्तीसगढ़ सरकार माननीय भूपेश बघेल जी सहानुभूति पूर्वक विचार करें और इनके मांगों को अविलंब पूर्ण करें - जिला पंचायत सदस्य - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, January 4, 2021

छत्तीसगढ़ सरकार माननीय भूपेश बघेल जी सहानुभूति पूर्वक विचार करें और इनके मांगों को अविलंब पूर्ण करें - जिला पंचायत सदस्य

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / फिंगेश्वर  :- छत्तीसगढ़ के पंचायत सचिव संघ के प्रांतीय आह्वान पर जनपद प्रांगण फिंगेश्वर में  पंचायत सचिव संघ ब्लॉक इकाई फिंगेश्वर के सभी पंचायत सचिव साथियों एवं ग्राम रोजगार सहायक साथियों के द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल, धरना पर अनवरत बैठे रहै। आज दिनाँक 04/01/2021  जिला सदस्य श्री चंद्रशेखर साहू जी जिला गरियाबंद भी उपस्थित हुए। उनके द्वारा कहा गया कि पंचायत  सचिव के मांगों को हमारे छत्तीसगढ़ सरकार माननीय भूपेश बघेल जी सहानुभूति पूर्वक विचार करें और इनके मांगों को अविलंब पूर्ण करें ।अगर निश्चित समय अवधि में इनकी मांगों को पूरा नहीं करते तो हमारी भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया जाएगा।  हमारे श्री साहू जी द्वारा उद्बोधन में बताया गया कि पंचायत सचिव और ग्राम रोजगार सहायक के द्वारा हड़ताल पर जाने से कलम बंद काम बंद करने से हमारे छत्तीसगढ़ स्तर से समस्त ग्रामीणों में रोष व्याप्त है और उनको काम नहीं मिलने की स्थिति में अधिकांशतः  पलायन कर रहे हैं। यह हमारे छत्तीसगढ़ सरकार के लिए शर्मनाक बात है ।इस कड़ी में श्री राजू साहू जिला महामंत्री भाजयूमो गरियाबंद श्री मनीष हरित कोषाध्यक्ष भाजिमो भी उपस्थित रहकर समर्थन प्रदान किये ।हमारे पंचायत सचिव साथी और ग्राम रोजगार  साथी के उत्साहवर्धन के लिए आज उपस्थित हुए श्री सुनील साहू जी संभाग अध्यक्ष श्री प्रवीण साहू जी जिला अध्यक्ष श्री आनंद यादव जी श्री देवा पटेल जी श्री राजेंद्र नेताम जी श्री प्रकाश प्रधान जी और हमारे गोविंद साहू जी अध्यक्ष  पंचायत सचिव संघ फिंगेश्वर श्री कोमल साहू जी ओम प्रकाश सिन्हा जी, हुकुमत  साहू जी, यशवंत साहू जी, एवं अन्य पंचायत सचिव साथी शत प्रतिशत उपस्थित रहे हैं। रोजगार सहायक संघ से श्रीमति घासीन  साहू अध्यक्ष रोजगार सहायक संघ  भी उपस्थित रहे।