(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद गरियाबंद, 04 फरवरी 2021/ बिन्द्रनवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री डमरूधर पुजारी के अनुशंसा पर विकासखण्ड देवभोग में 15 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर द्वारा प्रदान किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवभोग विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बरबहाली में मंगल घर से नल तक सी.सी. रोड निर्माण, चुरू पारा में केवल घर से तोरण घर तक सी.सी.रोड निर्माण तथा बुरला पारा जल सिंह घर से तीरन घर तक सीसी रोड निर्माण हेतु प्रत्येक निर्माण कार्य के लिए 5-5 लाख रूपये स्वीकृत किया गया है। क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व संबधित जनपद पंचायत देवभोग के मुख्यकार्यपालन अधिकारी को दिया गया है।
Thursday, February 4, 2021
Home
Unlabelled
विधायक श्री डमरूधर पुजारी की अनुशंसा पर 3 निर्माण कार्यांें के लिए 15 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
विधायक श्री डमरूधर पुजारी की अनुशंसा पर 3 निर्माण कार्यांें के लिए 15 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu
