पुलिस विभाग को मिली बड़ी सफलता , मगरलोड शराब दुकान में चोरी करने वाले लुटेरे पुलिस के कब्जे में - MBNEWS

Home Top Ad

Wednesday, February 3, 2021

पुलिस विभाग को मिली बड़ी सफलता , मगरलोड शराब दुकान में चोरी करने वाले लुटेरे पुलिस के कब्जे में

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

 धमतरी  / मगरलोड :- ब्लॉक मुख्यालय स्थित शराब दुकान में हुए चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफ़लता हाथ लगी है|पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपी एक ही गांव के है, जबकि दो अन्य लोग दूसरे गांव के है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के गल्ले व नकदी रकम बरामद किया है।   मिली जानकारी के अनुसार मगरलोड में देशी शराब की दुकान में

सोमवार देर रात करीब 1.30 बजे 7 से 8 बदमाशों ने धावा बोल दिया। इससे पहले बदमाशों ने दुकान के बिजली कनेक्शन भी काट दिया। इस दौरान दुकान में दो गार्ड ड्यूटी पर थे। मुंह पर कपड़ा बांधे और हाथों में तलवार, चाकू लिए बदमाशों ने दोनों गार्ड को बंधक बना लिया और उन्हें कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद दुकान का ताला तोड़कर वहां रखी तिजोरी लेकर भाग गए। मले की सूचना पर जिले के एसपी और तमाम अफसर मौके के लिए पहुंचे थे। जिसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी। पुलिस को जहाँ जहाँ पर संदेह रहा वहाँ वहां पर मुस्तैदी के साथ आरोपियों तक पहुचने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि लूट को अंजाम देने वाले पांचों आरोपी पैसा से भरे गुल्ला को देशी शराब दुकान के ठीक पीछे के शीतला मन्दिर तालाब में लगभग 3फिट नीचे पानी में छिपा कर रखा था।जिसको पुलिस ने बरामद कर लिया है।