नगर में सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने पालिका प्रशासन और व्यापारियो ने मिलकर निकाली रैली - MBNEWS

Home Top Ad

Sunday, February 7, 2021

नगर में सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने पालिका प्रशासन और व्यापारियो ने मिलकर निकाली रैली

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद - नगर की सफाई व्यवस्था, विशेषकर बाजार लाइन की सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने को लेकर शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन के नेतृत्व में पालिका प्रशासन ने नगर में जागरूकता रैली निकाली और व्यापारियो व नगरवासियो से सफाई व्यवस्था सुधारने हेतु सहयोग करने की अपील की। इस दौरान व्यापारी संघ के पदाधिकारी भी रैली में शामिल हुए। नपा अध्यक्ष गफ्फु मेमन ने व्यापारियो व आम लोगो से अपील करते हुए कहा कि नगर की सफाई


व्यवस्था सुधारने में वे सभी सहभागी बने। रोजाना निकलने वाला कचड़ा डस्टबीन में ही रखे और फिर सुबह शाम निर्धारित समय में आने वाले पालिका के वाहन में ही उस कचड़े का डाले। उन्होने मार्मिक भाव से कहा कि गरियाबंद सबसे सुंदर और स्वच्छ दिखे ये मेरा और नगर के हर नागरिक का सपना है। इसे हम सब को मिलकर पूरा करना है। स्वच्छ और सुंदर नगर की परिकल्पना को पूर्ण करने में नगर के व्यापारियो और आम लोगो की भूमिका महती है। जब तक आप सहयोग नही करेंगे यह पूरा नही हो सकता है। नगर के विकास के साथ नगर की स्वच्छता भी महत्वपूर्ण है। इस दौरान पालिका अध्यक्ष ने स्वच्छता अपील संबंधी पाम्पलेट भी व्यापारियो और नगरवासियो को बांटे। 

इस जागरूकता रैली में पालिका परिवार के साथ नगर के जनरल किराना और चेम्बर ऑफ कार्मस के सदस्यों ने भी रैली शामिल होकर अपना सहयोग प्रदान किया। वही व्यापारियो ने आश्वासन भी दिया कि वे अपनी ओर से हर संभव मदद करेंगे। रैली में प्रमुख रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रुति संध्या वर्मा, सभापति आसिफ मेमन, विष्णु मरकाम, गुलेश्वरी टिंकू ठाकुर, वंश गोपाल सिन्हा, नीतू देवदास, पदमा यादव, पार्षद रितिक सिन्हा, ज्योति साहनी, विमला साहू, एल्डरमैन हरमेश चावड़ा, हरीश ठक्कर, लता यादव, सविता गिरी गोस्वामी, सांसद प्रतिनिधि प्रहलाद सिंह ठाकुर, छगन यादव, व्यापारी अजय दासवानी, नंदरेश गुप्ता, भावेश सिन्हा, आबिद मेमन, रिक्की गुप्ता, शेखर दुबे, इंजीनियर जितेन्द्र जांगड़े व अश्वनी वर्मा, पुरषोत्तम चंद्राकर, मंजूला मिश्रा, सपना मिश्रा, दुष्यंत साहू, भुपेन्द्र कश्यप, सुरेंद्र लोधी, आकाश तिवारी, अजय ध्रुव, रितेश गुप्ता, निर्मला वैष्णव, रोशनी, रेखा ठाकुर, रितु गंधर्व, फिरोज खान, कन्हैया साहनी, गोपाल सहित अन्य कर्मचारी मौजुद थे।