नवचेतना युवा मंच राजिम द्वारा श्रीमद्भागवत गीता एवं श्री कृष्ण जी की छायाप्रति भेंट की गई - MBNEWS

Home Top Ad

Friday, February 5, 2021

नवचेतना युवा मंच राजिम द्वारा श्रीमद्भागवत गीता एवं श्री कृष्ण जी की छायाप्रति भेंट की गई

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / राजिम  :- धर्म नगरी राजिम में विगत दिनों उत्साही एवं ऊर्जावान धर्मप्रेमी नवयुवकों द्वारा भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया था। इसी कड़ी में नवचेतना युवा मंच राजिम द्वारा आज संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव के आयोजक समिति "श्री बाबा केदारेश्वर सेवा समिति" का भागवत स्थल में जाकर सम्मान किया गया तथा प्रतीक स्वरूप आचार्यगणों तथा उपस्थित समस्त धर्मसुधी श्रोताओं श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत गीता भेंट किया गया। बाबा केदारेश्वर सेवा समिति के सदस्यों को श्री कृष्ण जी की छायाचित्र भेंट कर सम्मानित किया। उक्त अवसर पर मंच के संस्थापक सागर शर्मा के साथ जीत्तू यादव, सपन शर्मा, सौरभ पाण्डेय, पं. डिकेश शर्मा, कमल सोनकर, रघुनाथ देवांगन, ओंकार यदु, भरत पटेल, ओमेन्द्र नाग,सुयश पालकर, सुमित देवांगन, उत्सव महोबिया,डिपेश कुर्रे, दुष्यंत धृतलहरे, कमलेश पटेल, महेश,आयुष शर्मा, सुमीत सेन, नितिन देवानी, मयंक तंबोली, सोनू धीवर, काव्यांश यादव, सारांश शर्मा,अभय शर्मा, सुजल सिन्हा, वेदान्त सिन्हा, सनत देवांगन, महेश, राकेश, सचिन, मनीष पटेल, नारायण,ओम आदि उपस्थित रहे।
इसके पूर्व भी नवचेतना युवा मंच राजिम द्वारा विभिन्न समाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में सहयोग किया गया है। पूरे नगर में गणेशोत्सव एवं नवरात्र दुर्गोत्सव के समय नशामुक्ति अभियान एवं नशामुक्त धार्मिक आयोजन हेतु नगर एवं आसपास के ग्रामों में जाकर जनजागृति अभियान चलाया गया एवं युवकों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया था। इसी कडी़ में प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान चलाया गया जिसमें पूरे नगर के प्रत्येक वार्ड मे घर-घर जाकर एवं समस्त शासकीय-अशासकीय संस्थाओं, प्रतिष्ठानों में जाकर कपडे़ के आठ हज़ार थैलों का वितरण कर प्लास्टिक मुक्त नगर हेतु जनजागृति अभियान चलाया गया था। नवचेतना युवा मंच राजिम द्वारा समय-समय पर सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं, जिसके माध्यम से स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु सकारात्मक संदेश प्रेषित होते हैं।
मंच के संस्थापक सागर शर्मा ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक, धार्मिक अभियानों का आयोजन नवचेतना युवा मंच के द्वारा सतत किया जाएगा, जिससे भावी पीढ़ी में सामाजिक चेतना विकसित हो।