(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबन्द / 10 मार्च 2021- प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 11 मार्च, गुरुवार को राजिम माघी पुन्नी मेला के समापन समारोह में शामिल होंगे । प्रोटोकॉल से मिली जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री शाम 4.50 बजे ग्राम कौही (पाटन) जिला दुर्ग से कार द्वारा राजिम के लिए प्रस्थान करेंगे । श्री बघेल शाम 5.40 बजे राजिम पहुंचकर राजिम माघी पुन्नी मेला के समापन समारोह में शामिल होंगे ।कार्यक्रम पश्चात शाम 6.50 बजे वे राजिम से रायपुर के प्रस्थान करेंगे ।
