कृषि बिल के समर्थन में भाजयुमो ने निकाली मशाल रैली - MBNEWS

Home Top Ad

Wednesday, March 10, 2021

कृषि बिल के समर्थन में भाजयुमो ने निकाली मशाल रैली

    

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / राजिम  :-  केन्द्रीय कृषि कानून के समर्थन में मंगलवार देर शाम भाजुयमो ने राजिम में मशाल रैली निकाली और कृषि बिल को किसानो के लिए हितकारी बताते हुए इसे लागु करने की मांग की। इस दौरान रैली में भाजपा जिला प्रभारी राकेश यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, भाजयुमो प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख विकास साहू सहित बड़ी संख्या मंे भाजुयमो कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए।

 मशाल रैली के दौरान के भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने कृषि बिल के समर्थन जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान जिला प्रभारी राकेश यादव ने कहा कि कृषि बिल पूरी तरह से किसानो के हित में है। मोदी सरकार का यह बिल किसानो के जीवन में नया परिवर्तन लाएगा इससे उनकी दशा और दिशा दोनो बदलेगी किसान समृध्द होगा। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष डाॅ योगीराज माखन ने कहा कि वर्षो से किसानो को छलने वाले वोट बैंक की राजनीति करने वाले लोग नही चाहते की कृषि बिल लागु हो, उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार को भी जल्द से जल्द किसानो के हित में कृषि बिल को छत्तीसगढ़ में लागु करना चाहिए। इस अवसर पर विशेष रूप से कोषाध्यक्ष राहुल सेन, रामूराम साहू, गोहरपदर मंडल अध्यक्ष गुरुनारायन तिवारी, महामंत्री तानसिंह मांझी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री मनीष हरित, भाजयुमो कार्यकर्ता राजू साहू, दीपक साहू, प्रेमलाल तोंडर, अभिषेक सोनकर, हिमेश बेनर्जी, रिकेश साहू, वीरेंद्र साहू, तोरण सागर, प्रतीक तिवारी, आनंद ठाकुर, महेश कश्यप, गोवर्धन मरकाम, घनश्याम मरकाम, थानेश्वर कंवर, राजा साहू, मनीष साहू, संतोष सिन्हा, आकाश राजपूत, मोहनीश ठाकुर, संजू निर्मलकर, रवि निर्मलकर, गुलसन सिन्हा, चंद्रप्रकाश साहू, बेनु नागेश, बबेश मांझी समेत जिले भर से आए कार्यकर्ता उपस्थित रहे।