उपाध्याय को मिली जिम्मेदारी, भाजपा के पक्ष में असम में कर रहे धुंआधार प्रचार-प्रसार - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, March 22, 2021

उपाध्याय को मिली जिम्मेदारी, भाजपा के पक्ष में असम में कर रहे धुंआधार प्रचार-प्रसार

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  :- गरियाबंद जिले के राजिम विधानसभा के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय असम में हो रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने गए हैं। श्री उपाध्याय को हाई प्रोफाइल सीट गोहपुर विधानसभा में प्रचार की जिम्मेदारी मिली है। गोहपुर विधानसभा से भाजपा के उत्पल बोरा प्रत्याशी

है। इस विधानसभा अंतर्गत चाय की बड़ी अनेक बगानें है। जहां छत्तीसगढ़ से जुड़े हजारो मजदूर काम करते है। पूर्व विधायक इन्ही चाय बागान के मजदूर मतदाताओ के बीच जाकर भाजपा को वोट देने की अपील कर रहे हैं। सोमवार को असम प्रवास पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आगमन पर उनसे सौजन्य भेंट की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने श्री उपाध्याय से चुनाव अभियान को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि भाजपा के पक्ष में माहौल है, भाजपा के कार्यकर्ता सक्रिय रूप से चुनाव प्रचार में जुटे हुए है।