श्री राम कथा रामचरितमानस यज्ञ ज्ञान सम्मेलन - ग्राम सिर्री खुर्द - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, March 22, 2021

श्री राम कथा रामचरितमानस यज्ञ ज्ञान सम्मेलन - ग्राम सिर्री खुर्द

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद / फिंगेश्वर  :- ग्राम सिर्री खूर्द में समस्त ग्रामवासी एवं आयोजक समिति के तत्वाधान में तीन दिवसीय श्री राम चरित्र मानस गान सम्मेलन कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सरपंच टिकेश साहू ने  मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की छायाचित्र पर गुलाल , फूल माला  पूजा अर्चना करते हुए।क्षेत्र के लिए आशीर्वाद मांगा इसके साथ ही स्वागत उद्बोधन  के रूप में श्री साहू ने कहा कि आज ग्राम सिर्री खूर्द में हर साल की भांति लगातार इस अंचल में श्री राम चरित्र मानस गान

सम्मेलन करा कर इस पुनीत कार्य में पुण्य कमा कर आप सब समाज को आदर्श समाज की ओर ले जाने की पहल कर रहे हैं। जो बड़ी सौभाग्य की बात है। हिंदुओं के दो प्रमुख ग्रंथों में एक रामायण जिंदगी का एक अलग चित्रण करती है।और बताती हैं कि कैसे अंत में बुराई पर अच्छाई की जीत होती हैं। रामायण से समाज को समरसता की सिख मिलती है।अंचल में खुशहाली के लिए भगवान श्री राम जी की मानस गान सम्मेलन कराना जरूरी है।आने वाले पीढ़ी को एक जागरूक की दिशा में काम करने की सीख लेने की कल्पना कर हमें
काम करने के लिए प्रेरित एवं ऊर्जा प्रदान करता है।तो भगवान श्री राम के साक्षात आशीर्वाद से हम सब सुख समृद्धि की सकारात्मक पहल की ओर बढ़ रहे हैं।तथा हर समाज  लगातार जागरूक हो रहा है। भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर हम सभी को अपने समाज परिवार के लोक कल्याण के लिए राम चरित्र मानस गान सुनना  जरूरी है। श्री राम भक्तों की बड़ी संख्या में उपस्थित भीड़ को देखकर मानस गान में भाग लेने वाले पार्टी धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर पार्टी धन्य मान रहे हैं।वही कार्यक्रम का संचालन पूर्व सरपंच विजय कण्डरा एवं आशकांत रजक के द्वारा किया जा रहा है।उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्रामीण राम नाम का रस पान कर रहे हैं।इस अवसर पर सोहद राम साहू अध्यक्ष,अरुण वर्मा कोषाध्यक्ष,देवेन्द्र वर्मा सचिव,टिकेश साहू सरपंच, ऐनसिंह साहू चुमेश्वर वर्मा चूमेश वर्मा छम्मन एवम समस्त ग्रामवासी सिर्री खुर्द उपस्थित थे।