ब्रेकिंग न्यूज़ सम्पूर्ण जिले में 13 अप्रेल प्रातः 6 बजे से 23 अप्रेल प्रातः 6 बजे तक सम्पूर्ण लॉक डाउन होगा - MBNEWS

Home Top Ad

Sunday, April 11, 2021

ब्रेकिंग न्यूज़ सम्पूर्ण जिले में 13 अप्रेल प्रातः 6 बजे से 23 अप्रेल प्रातः 6 बजे तक सम्पूर्ण लॉक डाउन होगा

 

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री निलेश कुमार क्षीरसागर ने जारी किया आदेश।गरियाबंद से है, जहाँ कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए संपूर्ण जिले में 13 अप्रैल सुबह 6 बजे से 23 अप्रैल सुबह 6 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है, जिला कलेक्टर श्री नीलेश क्षीरसागर ने इसकी घोषणा कर दी है, लॉकडाउन के दौरान सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानें पूरी तरह से बंद रहेंगे जरूरी आवश्यक सेवा दवा दुकान जो कि निर्धारित समय पर खुली रहेंगी पेट्रोल पंप खुले रहेंगे लेकिन आम लोगो को पेट्रोल नही मिल पायेगा सिर्फ सरकारी वाहनों को ही पेट्रोल मिल पाएगा ।जानकारी के मुताबिक 10 दिनों तक जिले की सीमाएं पूरी तरह से सील रहेगी मेडिकल शॉप्स को संचालित करने की इज्जाजत होगी इसके अलावा किसी तरह के प्रतिस्ठान नही खुलेंगे ये लॉकडाउन पहले से बेहद संख्त होगा दूध वितरण या दूध बेचने की इजाजत सिर्फ दो घंटो के लिए रहेगी इस दौरान किराना सब्जी दुकानें भी नही खुलेंगी ।