कोविड टीकाकरण केंद्र कोपरा में सुना गया लोकवाणी कार्यक्रम - MBNEWS

Home Top Ad

Sunday, April 11, 2021

कोविड टीकाकरण केंद्र कोपरा में सुना गया लोकवाणी कार्यक्रम

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / राजिम  :- कोपरा।छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्य मंत्री जी के लोकवाणी कार्यक्रम की 17 वी कड़ी का प्रसारण टीकाकरण के बीच केंद्र कोपरा में सुना गया,इस कड़ी में लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़  के नए बजट पर आधारित था।माननीय मुख्य मंत्री जी ने विशेष रूप से प्रसारण में बताया कि कोरोना काल से सबक लेते हुए लोकल एवं उपलब्ध संसाधनों  से स्थानीय लोगो के सशक्तिकरण पर जोर दिया जा रहा है।इस दौरान राजीव गांधी किसान न्याय योजना तथा

2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना का भी जिक्र किया गया जिसके माध्यम से किसान भाइयों को सशक्त बनाने हेतु  छत्तीसगढ़ शासन का प्रमुख लक्ष्य बताते हुए भूमिहीन श्रमिको को नियमित आय से जोड़ने नवीन न्याय योजना के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया।अभी अभी हाल में ही बीजापुर नक्सली हिंसा में शहीद वीर जवानों को भी माननीय मुख्य मंत्री जी ने श्रद्धांजलि
अर्पित किए।इस अवसर पर चिकित्सक रविशंकर चंद्रा,पंचायत इंस्पेक्टर नूतन लाल साहू,पंचायत सचिव उत्तम कुमार साहू,रोजगार सहायक मिलेंद्र साहू जेंजरा नेहरू साहू आपरेटर जेंजरा, सियाराम भांडेकर रोजगार सहायक तर्रा सहित टीकाकरण हेतु आए हुए ग्रामीण उपस्थित थे