ब्रेकिंग न्यूज़ रायपुर में शाम 6 बजे बंद हो जाएंगी दुकानें, फ़िलहाल लॉकडाउन नहीं लगेगा - MBNEWS

Home Top Ad

Saturday, April 3, 2021

ब्रेकिंग न्यूज़ रायपुर में शाम 6 बजे बंद हो जाएंगी दुकानें, फ़िलहाल लॉकडाउन नहीं लगेगा

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / रायपुर में लॉकडाउन लगेगा या नहीं, इस पर जारी अनुमानों के बीच बड़ी खबर यह है कि लॉकडाउन पर फैसला तो कलेक्टर लेंगे, लेकिन सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक ही दुकानें खोलने का फैसला उच्च स्तरीय बैठक में हो गया है।इस बैठक में यह भी तय हो गया है कि नाइट कर्फ्यू के दौरान सख्ती बढ़ जाएगी। आपको बता दें कि हाई लेवल मीटिंग में फ़िलहाल लॉकडाउन पर सहमति नहीं बन पाई है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि लॉकडाउन पर डिसीजन जिला प्रशासन लेगा।  हम महाराष्ट्र के बगल में हैं इसलिए वहां से ज्यादा प्रभाव पड़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने हाई लेवल समीक्षा बैठक के बाद कहा कि समीक्षा की गई है। कल पॉजिटिविटी रेट 39 प्रतिशत मिला है। गाइडलाइन का पालन कराने पर बात हुई है। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई है।