(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / फिंगेश्वर :- घटारानी पर्यटन स्थल में प्रेमी जोड़े ने खुदखुशी का प्रयास किया है, युवक पोंड पांडुका का रहने वाला है, तो युवती नागझर गाँव की रहने वाली बतायी जा रही है, आज सुबह जब घटारानी मंदिर में कुछ दुकानदारों और पुजारियों ने इन्हें देखा तो फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी गयी ।आनन फानन में दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए राजिम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों की स्थिति को गंभीर बताते हुए रायपुर रेफर कर दिया
है, वहिं पुलिस को इस प्रेमी जोड़े के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जो स्पष्ठ तौर पर समझ नही आ पा रहा, फिंगेश्वर थाना प्रभारी भूषण चंद्राकर ने कहा सुसाइड नोट के आधार पर फिंगेश्वर पुलिस जांच में जुटी है, प्रेमी जोड़े के खुदखुशी के कारणों का पुलिस पता लगा रही है ।
