नाई समाज को आर्थिक पैकेज दे सरकार नही तो धरना प्रदर्शन होगी - संतोष कौशिक - MBNEWS

Home Top Ad

Sunday, May 16, 2021

नाई समाज को आर्थिक पैकेज दे सरकार नही तो धरना प्रदर्शन होगी - संतोष कौशिक

  

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद       

गरियाबंद  / बालोद  :- कोरोना महामारी के चलते लगातार लाकडाउन की स्थिति मे सबसे अधिक अगर किसी के ऊपर विपदा  व आर्थिक तंगी आई है तो वो है सेन नाई समाज    पिछड़े साल तीन महिने सैलून दुकान बंद रही और  इस साल भी लगभग  डेढ महिने से दुकानदारी बंद करा दी गई है  आर्थिक तंगी की मार से समाज परेशान है परिवार के जिवको पाजॅन मे भयावह समस्या आ रही है   सरकार व जिला प्रशासन से अनेको बार  अनुनय निवेदन  आवेदन कर थक चुके है  प्रशासन मे बैठे  अधिकारी गण व सरकार के मन्त्री विधायक  कान मे तेल डालकर सो रही है  दिये गये आवेदन को शायद  रद्दी मे फेक दी गई है   सेन समाज के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद  एवम  भाजपा शहर महामंत्री संतोष कौशिक ने शक्त लहजे मे कहा है कि  अब  और सहा नही जावेगा  सेन समाज का सब्र का बांध टूट गया है  20 म  ई  तक सरकार नाई परिवार को आर्थिक पैकेज प्रदान करे और  सैलून खोलने की अनुमति  प्रदान करे  अन्यथा  सेन समाज उददेलित होकर  सड़क मे उतर कर  धरना-प्रदर्शन व भूख हड़ताल करेगी