(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / राजिम :- 16 मई। भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक तुला राम साहू ने गत दिनों कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें चौबेबांधा के युवा संतोष कुमार सोनकर को सह मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। इनके चयन से जिला में खुशी की लहर है। एक भेंट में श्री सोनकर ने कहा कि गरियाबंद जिला लोक कला एवं लोक संस्कृति को संजो कर रखा है। कला, साहित्य एवं संस्कृति का संगम पर्व त्यौहार व अन्य अवसरों पर स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है। राजिम से लेकर देवभोग तक जिले के सभी ब्लॉक में अनेक लोक कलाकार हैं जिन्हें मंच नहीं मिलने से उनकी कला सिमट कर रह गई है। लोक कला वहां का दर्पण है। जिसे आकार देने का काम कलाकार करते हैं। वैसे गरियाबंद जिला लोक कला के क्षेत्र में पूरे प्रदेश एवं देश में नाम कमाया है। ऐसे कलाकारों के नक्शे कदम पर चल कर नवोदित कलाकार लगातार साधना में लीन है। दूसरी ओर साहित्य के क्षेत्र में जिले का महत्वपूर्ण स्थान है। हमारे पुरोधा कवि पंडित सुंदरलाल शर्मा ने सन 1905 में छत्तीसगढ़ी दानलीला लिखकर छत्तीसगढ़ी भाषा को प्रगाढ़ किया। संत कवि पवन दीवान ने दिल्ली के लाल किला में कविता पढ़कर प्रदेश का नाम रोशन किया। इनके अलावा अनेक ऐसे कवि एवं साहित्यकार हैं जो लगातार साहित्य साधना में जुटे हुए हैं। श्री सोनकर ने कहा कि इस कार्यकारिणी में जिले भर के सभी मंडल राजिम, गरियाबंद, झाखरपारा, गोहरापदर, मैनपुर, छुरा, पांडुका,फिंगेश्वर से सम्मिलित किए गए हैं। सबके प्रयास से सांस्कृतिक विधा को एक नया आयाम मिलेगा।
